TV न्यूज

कपिल शर्मा की बेटी अनायरा की लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल, पिंक कलर की ड्रेस में किसी एंजल से कम नहीं लग रहीं

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की बेटी की नई तस्वीरें हुई वायरल (Viral) बुआ की गोद में खेलती दिखीं कपिल की बेटी अनायरा (Anayra Sharma) पिंक कलर की ड्रेस में अनायरा दिखीं बेहद क्यूट

2 min read
Mar 05, 2020
kapilshs.jpg

नई दिल्ली | कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) दो महीने पहले ही पापा बने हैं और उनकी बेटी अनायरा शर्मा (Anayra Sharma) की तस्वीरें एक बार फिर से वायरल हो गई हैं। क्यूट अनायरा की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। रिसेन्टली कपिल शर्मा की मुंह बोली बहन रिया तिवारी की गोद में कपिल शर्मा की बेटी अनायरा नज़र आईं। जो फोटोज़ सामने आई हैं उसमें अनायरा पिंक ड्रेस में नज़र आ रही हैं और बेहद ही क्यूट दिख रही हैं।

रिया तिवारी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को अपना भाई मानती हैं इसीलिए वो उनकी बेटी अनायरा से मिलने पहुंची थीं। इससे पहले भी कपिल के बेटी अनायरा (Anayra Sharma) से मिलने कई सेलिब्रिटीज़ पहुंच चुके हैं। रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को साझा किया है, पहली तस्वीर में अनायरा काफी शांत दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो मुंह चलाते हुए नज़र आ रही हैं। फोटो में अनायरा ने पिंक कलर की लैगिंग के साथ व्‍हाईट एंड ब्‍लैक कलर का चेक टॉप पहना हुआ है, इसके अलावा सॉक्स और प्रिन्टेड हेयर बैंड उनको पहनाया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की बेटी अनायरा (Anayra Sharma Photos Viral) से ऋचा शर्मा (Richa Sharma) मिलने पहुंची थीं। इसके अलावा सुदेश लहरी (Sudesh Lehri) भी कपिल के घर उनकी बेटी से मिलने जा चुके हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनायरा के साथ तस्वीरें साझा की थीं। कपिल की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है, लोग उन्हें बहुत प्यार भी करते हैं। उनकी बेटी को भी सभी ने आर्शीवाद दिया था, अनायरा की सभी फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।

Published on:
05 Mar 2020 10:42 am