TV न्यूज

कपिल शर्मा का यह वीडियो हो रहा वायरल, जानिए इस बार ऐसा क्या हुआ

कपिल शर्मा ने भी कहा था कि वे छोटे पर्दे पर जल्द वापसी करेंगे
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2018, 3:51 PM IST
Kapil sharma
Kapil sharma

जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' भले ही बडे पर्दे पर पिट गई हो लेकिन उनका आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है। बता दें कि कपिल शर्मा को लेकर पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि वे फिर से टीवी पर अपने पुराने अंदाज में वापसी कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने भी कहा था कि वे छोटे पर्दे पर जल्द वापसी करेंगे। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडियो अपलोड किया है।
दरअसल कपिल ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पार पोस्ट किया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा अपने पुराने अंदाज मेंं नजर आ रहे हैं। बता दें कि कपिल शर्मा अपने शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में आरोडा साहब का किरदार करते थे। सोशल मीडिया अकाउंट पर भी उन्होंने आरोडा साहब के किरदार में एक फनी वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर फिर से गुदगुदाने आ रहे हैं। कपिल ने यह वीडियो स्नैपचैट के एक फिल्टर को इस्तेमाल करके बनाया है। बता दें कि पिछला वर्ष कपिल शर्मा के लिए कुछ खास नहीं रहा। कपिल की पहले अपने दोस्त और को-स्टार सुनील ग्रोवर से झगडा हुआ। झगडे के बाद सुनील ने कपिल का शो छोड दिया और शो की रेटिंग घट गई। इसके बाद कपिल शर्मा बीमार हो गए और कई कारणों की वजह से उन्हें अपना शो बीच में ही बंद करना पडा। इसके बाद कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' भी फ्लॉप हो गई। यह फिल्म इतनी बुरी तरह धराशाई हुई कि अपनी लागत जितना भी नहीं कमा पाई थी। अब कपिल के फिर से छोटे पर्दे पर लौटने की खबरें चल रही हैं। हांलांकि कपिल ने सुनील से हुए झगडे को लेकर कहा था कि सुनील उनका भाई है और थोडी सी गलतफहमी हो गई। अब देखना है कि जब कपिल फिर से टीवी पर वापसी करेंगे तो उनके साथ सुनील होंगे या नहीं।

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार