TV न्यूज

खुशखबरी! तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा करने जा रहे हैं शादी, उमर रियाज और अकासा सिंह को मिला न्योता

Karan kundra and Tajasswi praksh wedding: टीवी के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। बिग बॉस 15 के बाद से दोनों सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे और अभी रिलेशनशिप में हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों शादी करने वाले हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2023, 11:20 AM IST
karan kundra and tejasswi
karan kundra and tejasswi

Karan kundra and Tajasswi praksh wedding: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन की दुनिया के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। करण और तेजस्वी कई दिनों से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे सबसे प्यारी और रोमांटिक जोड़ी है। इन्हें कई जगहों पर साथ में स्पॉट भी किया गया है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों जहां भी दिखते हैं उनसे एक ही सवाल पूछा जाता है कि वो दोनों शादी कब कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया था। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कहा था कि सही समय आते ही शादी की तारीख फैंस को बता दी जाएगी। अब उनके दोस्त उमर रियाज ने दोनों की शादी को लेकर पोल खोल दी है। यहां तक उमर रियाज ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के हनीमून तक के बारे में खुलासा कर डाला है।

बातचीत में उमर रियाज और अकासा सिंह ने दोनों की शादी और संगीत में परफॉर्म करने के बारे में बात की और बताया कि वो लोग किस गाने पर डांस करने वाले हैं। उमर और अकासा ने कहा कि दोनों की शादी में वो लोग शादी और संगीत पर परफॉर्म करेंगे।

यह भी पढ़ें- जल्द होने वाली है परिणीति और राघव चड्ढा की शादी

शादी पर अकासा कमली पर डांस करेंगी। वहीं संगीत में ‘कोई जाए तो ले आए’ गाने पर डांस करेंगी। उमर और अकासा ने कहा कि जब दोनों शादी की डेट डिसाइड कर लेंगे तो सबको पता चल जाएगा।

उमर रिजाय ने कहा, शादी में कपड़ों और डांस के अलावा और भी बहुत कुछ होता है। जिसे हम लोग हनीमून कहते हैं। वह बात अलग है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के हनीमून में केवल वही दोनों शामिल होंगे। हम लोग इस बारे में कुछ नहीं कर सकते।

करण ने हाल ही में 'रेडियो सिटी' को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने तेजस्वी प्रकाश से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। करण ने कहा, "मैं तो अगले महीने मार्च में शादी करने को तैयार हूं। बिग बॉस के बाद तो तेजस्वी के परिवार वाले भी तैयार थे लेकिन हमारे काम की कमिटमेंट्स को लेकर देरी हो रही है। इनका नागिन (नागिन 6 टीवी शो) खत्म होने में नहीं आ रहा।"

करण से जब पूछा गया कि हर कोई उनसे उनकी शादी के बारे में पूछता रहता है, तो क्या वो इस सवाल से बोर नहीं हो जाते? इस सवाल के जवाब में करण कहते हैं, "शादी के सवाल से मैं थोड़ा परेशान हो जाता हूं लेकिन ये भी सच है कि, लोग हमे साथ देखना चाहते हैं। लोग हमारे प्यार को एक कदम और आगे देखना चाहते हैं। ये बहुत प्यारी फीलिंग है।"

यह भी पढ़ें- नोएडा की फिल्म सिटी में रजनीकांत खरीदेंगे ज़मीन

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब