Film City: यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) क्षेत्र उत्तर भारत में फिल्म निर्माण का केंद्र बनने जा रहा है। हालांकि सालों पहले नोएडा में फिल्म सिटी (Noida Film City) का सपना देखा गया था, लेकिन अब ये सपना साकार होने जा रहा है। इसको लेकर सीएम योगी दो बार मुंबई का दौरा कर चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ-साथ फिल्म जगत के जुड़े लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने भी रुचि दिखाई है।