करीबी ने बताया कि 'रोका जरूर हो रहा है और दोनों परिवार जल्द ही कोई डेट तय करने की कोशिश कर रहे हैं। वे ऐसी तारीख की तलाश कर रहे हैं जो अगले महीने की शुरुआत में हो।' सूत्र ने यह भी कहा कि चोपड़ा और चड्ढा परिवार दोनों के रिलेशनशिप को आगे की तैयारी में लगे हुए हैं। रोका करते ही दोनों के रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंटमेंट भी हो जाएगी। अभी तक दोनों में से किसी में भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा के रिश्ते पर मोहर तब लगी जब हाल ही AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने जोड़े को बधाई दी। संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि उनका जो साथ है, उसमें ढेर सारा प्यार, खुशियां और कंपैनियनशिप बरकार रहे।'