Bobby Deol: एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। लोगों को सीरीज खूब पंसद आई। अब लोग इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। 'आश्रम' में बॉबी देओल के जबरदस्त परफॉर्मेंस की सबने तारीफ की है। लंबे समय बाद लोग इस वेब सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग देख लोग गदगद हो गए। अब एक्टर फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इस बीच एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह एक्टर फिट फाट नजर आए। उनकी बॉडी को देखकर सबकी आंखें खुली रह गईं। हालांकि उनका लुक देख चौक गए। वो बनियान पहने हुए एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अब उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।