26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को देख फफक फफक कर रोने लगीं आकांक्षा दुबे की मां, वीडियो देख नहीं रुक रहे लोगों के आंसू

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को देख फफक फफक कर रोने लगीं आकांक्षा दुबे की मां, वीडियो देख नहीं रुक रहे लोगों के आंसू

Akanksha Dubey : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी स्थित सारनाथ के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं थीं। एक्ट्रेस की मौत की खबर ने उनके परिवार संग सभी फैन्स को सदमे में डाल दिया था। अब एक्ट्रेस की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर किसी का दिल भर आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 30 Mar 2023, 10:07 AM IST

akanksha dubeys mother

akanksha dubeys mother

Akanksha Dubey : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गई थीं। मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। इस बीच अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) उनके घर सांत्वना देने पहुंची। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के जाने के बाद उनके घर पर जाती हैं। अक्षरा जैसे ही पहुंचती हैं उनकी मां अक्षरा को गले से लगा लेती हैं और बुरी तरह रोना शुरू कर देती हैं। अक्षरा (Akshara Singh) आकांक्षा दुबे की मां को चुपाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो देख लोगों की आंखें भर आई हैं।

अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने कहा कि 'मैं सीएम योगी से आंचल फैला कर अपनी बेटी के लिए न्याय मांग रही हूं।' उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती; उसको मारा गया है। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सीबीआई जांच की उन्होंने मांग की है।

यह भी पढ़ें- कार्तिक और कियारा की शादी का वीडियो

आकांक्षा की मां ने कहा कि समर और संजय सिंह को सजा दिलाई जाए। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसको मारा गया है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने मुझे बताया था कि उसे समर के द्वारा लगातार टॉर्चर किया जाता है वह किसी के साथ काम नहीं करने का दबाव बनाता था।

वहीं आकांक्षा दुबे की मौत की वजह सामने आ गई है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की मौत की वजह फांसी लगाने से हुई है। पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया है और उसे पूरी तरह से आत्म हत्या बताया है।

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी थीं। जब सुबह बहुत देर तक वो अपने कमरे से बाहर नहीं आईं, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।

यह भी पढ़ें- उर्फी जावेद के स्टाइल पर करीना कपूर खान ने किया कमेंट