आपको याद हो तो कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के स्टाइल पर टिप्पड़ी की थी। उन्होंने इसे बेकार बताया था, जिससे सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी अब करीना के कमेंट ने उनकी बोलती बंद कर दी है। वहीं इसपर अब उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। उर्फी ने बेबो का बेहद खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया है।
उर्फी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बेबो को शुक्रिया कहा और लिखा, 'क्या करीना ने कहा कि वह मुझे पसंद करती है। वाह, मुझे सच में विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा सच में हो रहा है। 'इसके बाद उर्फी ने इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे चार पांच दिन चाहिए इस बात पर विश्वास करने के लिए, जब क्वीन ही मुझे पसंद करती हैं तो किसी और की राय मेरे लिए बिल्कुल मायने नहीं रखती है।'