Suhana Agastya In Relationship: फिल्मी दुनिया में फिल्मों के अलावा सेलेब्स के रिलेशनशिप को लेकर भी खूब बातें होती हैं। कब किसकी दाल कहां पक जाए किसी को नहीं मालूम। सिर्फ स्टार्स ही नहीं इनके बच्चों के लव एंगल को लेकर भी अक्सर बातें होती हैं। अब एक बार फिर सुहाना अपने लव एंगल को लेकर चर्चा में आ गई हैं। लंबे समय शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का नाम अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से जुड़ रहा है। खबर है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों साथ देखे जाते हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे ये तो साफ हो गया है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।