हाल ही में शेयर किए गए फिल्म के पहले लुक में कार्तिक और कियारा रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। । एक-दूसरे के प्यार में खोए कार्तिक और कियारा की यह तस्वीर मिनटों में वायरल हो गई थी।
कार्तिक और कियारा की इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' था, लेकिन मेकर्स ने बाद में इसके नाम को बदल कर ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। डायरेक्टर समीर विध्वंश के डायरेक्शन में बन रही सत्य प्रेम की कथा (Satya Prem Ki Katha) अगले साल 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इस फिल्म के निर्माता फेमस फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला हैं।