
Kavya Fame Sumbul Touqeer: ‘काव्या: एक जज्बा एक जूनून' सीरियल भले ही टीआरपी की रेस से बाहर हो, लेकिन दर्शक इसे अभी भी पसंद कर रहे हैं। शो में सुंबुल तौकीर और मिश्कत वर्मा लीड रोल में हैं।
इस शो से एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर के बोल्ड सीन इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। इन्हें देख उनके फैंस परेशान हो गए। इन वीडियो और तस्वीरों को देख फैंस तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। इससे एक्ट्रेस और शो मेकर्स की परेशानियां बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ेंआधी रात को Dharmendra पहुंच गए थे दिलीप कुमार के घर, सनी देओल को लेकर थे परेशान
शो को हिट करने के लिए इसके मेकर्स इंटीमेट सीन्स फिल्माना चाहते थे, आने वाले एपिसोड में इन्हें दिखाना था, लेकिन उससे पहले ही ये ट्विटर यानी एक्स पर वायरल हो गए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस फेम सुंबुल तौकीर स्टारर सीरियल काव्या एक जज्बा एक जूनून 2023 में ऑनएयर हुआ था। इसका फैन बेस भी अच्छा है, बीच में इसे बंद करने की खबरें आई थी, लेकिन लोगों की डिमांड के चलते इसे चलने दिया गया।