TV न्यूज

KBC 10: खुद का जबरा फैन देख चकित रह गए अमिताभ, ठानी डांस करने की जिद

जब शो में प्रीती, अमिताभ बच्चन के सामने पहुंची तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। दरअसल प्रीती, बिग बी की काफी बड़ी फैन हैं।

2 min read
Sep 11, 2018
kbc 10

टीवी का चर्चित रिएलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 के 8वें एपिसोड में सोमवार को शिमला की प्रीती किम्टा हॉट सीट पर पहुंचीं।प्रीति किमटा ठियोग के देहा बलसन गांव में एक टीचर के रूप में कार्यरत हैं। 38 साल की प्रीति की शादी हिमाचल प्रदेश के किशौर गांव में हुई। वह संधु सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल के तौर पर सर्विस कर रही हैं। जब प्रीती शो में अमिताभ बच्चन के सामने पहुंची तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। दरअसल प्रीती, बिग बी की काफी बड़ी फैन हैं। उनकी इतनी एक्साइटमेंट को देखकर खुद अमिताभ बच्चन भी हैरत में पड़ गए।

पति का सपना था 'केबीसी' में आना
प्रीति वर्मा के पति ओमप्रकाश का सपना था कि वे कौन बनेगा करोड़पति के शो में पहुंचे।प्रीति किमटा के हसबैंड पशु औषधालय में फार्मासिस्ट हैं। प्रीति वर्मा की बहन भी उनकी मदद के लिए शो में पहुंची। प्रीति किमटा ने फास्टेस्ट फिंगर का सवाल सबसे तेज देते हुए इस हफ्ते की पहली कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्होंने हॉट सीट पर कब्जा किया।

11 सवालों का दिया सही जवाब
प्रीति ने दो पड़ावों को पार करके 3.20 लाख रुपए जीते। इसके बाद उन्होंने 11वें सवाल का जवाब देकर 6.40 लाख जीता, लेकिन 12वें सवाल का जवाब नहीं पता होने के कारण उन्हें क्विट करना पड़ा।उन्होंने यह भी कहा कि वे शास्त्रों को फॉलो करती हैं। प्रीति के मुताबिक, 'शास्त्रों में कहा गया है कि अपनी कमाई के दसवें हिस्से को दान करना चाहिए। इसलिए मैं केबीसी से हुई कमाई को भी केरल में बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए दान कर दूंगी।' प्रीति वर्मा ने अपनी आखिरी लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया। लेकिन इसके बावजूद वे सवाल को लेकर कंफ्यूज़ रही। यही कारण था कि उन्होंने 6,40,000 रूपए जीतने के बाद शो को छोड़ने का फैसला कर लिया।

ये भी पढ़ें

Kaun Banega Crorepati : अमिताभ बच्चन ने गाजियाबाद की इस महिला को दिए साढ़े तीन लाख रुपये आैर कही ये बात
Published on:
11 Sept 2018 03:40 am
Also Read
View All