28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारा अली खान के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म,वरुण धवन के साथ फरमाएंगी इश्क!

सारा इन दिनों फिल्म केदारनाथ और सिंबा में काम कर रही है।
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Sep 11, 2018

varun dhawan

varun dhawan

सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान के हाथ एक के बाद एक बड़ी फिल्म हाथ लग रही है। पहले सुशांत सिंह राजपूत फिर रणवीर सिंह और अब सारा, वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी।

फिलहाल 'सिंबा' में व्यस्त
सारा इन दिनों फिल्म 'केदारनाथ' और 'सिंबा' में काम कर रही है। चर्चा है कि वह वरुण के साथ एक फिल्म में काम कर सकती है। कहा जा रहा है कि वरुण के भाई रोहित धवन अपने पहले प्रोडक्शन तले फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसे उनके पिता डेविड धवन निर्देशित करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है तथा अगले साल फरवरी तक शूटिंग शुरू हो सकती है।

अभिनेता सुशांत सिंह की बहन को हुई गंभीर बीमारी, लोगों से की बहन को बचाने की अपील

समलैंगिकता वैध होते ही बॉलीवुड राइटर ने पार्टनर संग फोटो शेयर कर किया रिश्ते का ऐलान

धवन फैमिली खोलेगी प्रोडक्शन हाउस
धवन फैमिली अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रही है। इस बैनर तले जो भी पहली फिल्म बनेगी वो नंबर-1 सीरीज के तहत होगी। इस बैनर की पहली फिल्म कमर्शियल एक्शन-कॉमेडी होगी जिसमें हीरो के तौर पर वरुण धवन को लिया जाएगा।

किसानों और शहीदों के परिजनों को घर बुलाकर महानायक ने दिए इतने करोड़ रुपए!

लव सेक्स और धोखा' के बाद अब नुसरत के साथ कॉमेडी करेंगे राजकुमार

'सूई धागा' के प्रमोशन में व्यस्त वरुण
इन दिनों वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूई धागा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी भारत सरकार की योजना 'मेक इन इंडिया' पर आधारित है। मूवी में वरुण एक दर्जी के किरदार में हैं जिसका नाम मौजी है। फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं।

मामा सलमान भांजे को पेंटिंग सिखाते आए नजर, बहन अर्पिता ने वीडियो शेयर करते लिखी ये बात