29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SHOCKING: सुशांत सिंह राजपूत हुए इंस्टाग्राम पर BLOCK, कर रहे थे ये काम!

इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Sep 09, 2018

sushant

sushant

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए काफी जाने जाते हैं।वो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से घंटों बातचीत करते हैं और उनके कमेंट्स का जवाब भी देते हैं।हालांकि इंस्टाग्राम को सुशांत का यह तरीका कुछ समझ नहीं आया। बता दें, सुशांत इन दिनों एक चैलेंज खेल रहे हैं जिसमें वो कई लोगों को एक ही समय पर रिप्लाई देतें हैं। लेकिन इंस्टाग्राम उन्हें बार-बार ब्लॉक कर देता है। फिर एक बार कुछ ऐसा ही हुआ है। जिसके बाद सुशांत ने एक पोस्ट शेयर किया है।

PALTAN: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'पलटन' का जादू, कमाए बस इतने करोड़...

स्करीनशॉट किया पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत ने ब्लॉक मैसेज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम को टैग करते हुए लिखा, @instagram मैं बार-बार ब्लॉक क्यों हो जाता हूं? ये मेरा असल एकाउंट हैं और मैं रीयल टाइम में अपने फ्रेंड्स को रिप्लाई कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि हां मैं मानता हूं कि हर मिनट में बहुत सारे मैं रिप्लाई करता हूं क्योंकि मैं इसके लिए अफिशियेंट हूं। इसमें दिक्कत क्या है?

THE NUN ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम! 'पलटन', 'लैला-मजनू' को पछाड़ कमा डाले इतने करोड़...

इस वजह से हुए ब्लॉक
आपको बता दें, जब किसी भी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ज्यादा एक्शन देखें जाते हैं तो उस प्रोफाइल को कुछ दिनों के लिए ब्लॉक किया जाता है। ऐसा कुछ सुशांत के साथ भी हो रहा है।

विधायक ने दी सोनाली बेंद्रे को श्रद्धांजलि तो पति गोल्डी ने दे डाली ये नसीहत

वर्क फ्रंट
सुशांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म'काय पो छे' और 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से फेमस हुए सुशांत सिंह राजपूत की अगली फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी। इसके साथ ही सुशांत इन दिनों मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'किजी और मन्नी' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजना सांघी नजर आएंगी।