29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘केदारनाथ’ मूवी पर फिर फूटा मुसीबतों का पहाड़, अभिषेक कपूर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर पर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Sep 01, 2018

fir against kedarnath prodcer prerna arora director abhishek kapoor

fir against kedarnath prodcer prerna arora director abhishek kapoor

बॅालीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' लंबे समय से विवादों के कटघरे में है। फिल्म को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। एक बार फिर फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर पर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

PHOTOS: 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2' की शूटिंग के बीच टाइगर- अनन्या जा रहे DANCE CLASSES

पदमा फिल्म्स के अनिल गुप्ता ने आरोप लगाया हैं कि क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने उनके साथ 16 करोड़ की धोखाधड़ी की है। अब प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ धारा 420, 467, 120b, 34 के तहत कार्रवाई चल रही है। वहीं इस पर जब क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने बातचीत की तो उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि, ' पदमा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम हैरान हैं। अनिल ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई झूठे आरोप लगाकर हमें चौंका दिया है। अनिल या उनके अलावा किसी भी पार्टी द्वारा क्रिअर्ज में निवेश धन को अदालत द्वारा सेटेल किया जा चुका है। इसके बाद क्रिअर्ज या निर्देशक के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है।'

सगा नहीं पर सगे से भी बढ़कर था लता मंगेशकर के लिए उनका ये मुंह बोला भाई, जानें पूरी कहानी..

इससे पहले भी फिल्म 'केदारनाथ' विवादों में रही। फरवरी में क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने निर्देशक अभिषेक कपूर पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने समय पर फिल्म का प्रोडक्शन नहीं किया और उनका रवैया अनप्रोफेशनल है। गौरतलब है कि इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के अपोजिट एक्टर रणवीर सिंह दिखाई देंगे।

प्रियंका मंगेतर निक के साथ पहुंची मैक्सिको, निक के भाई की होने जा रही है शादी?