प्रतीक भी होंगे इस फिल्म का हिस्सा:
नितेश तिवारी की इस फिल्म में सुशांत और श्रद्धा के अलावा राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी काम करने वाले हैं। इससे पहले नितेश की फिल्म 'दंगल' सुपरहिट रही थी। वहीं अब वह 'छिछोरे' फिल्म की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। सुशांत के फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इस फिल्म के अलावा उनके पास कई और बड़े प्रोजेक्ट हैं। वो 12 बायोपिक्स पर बन रही एक फिल्म सीरीज, 'फॉल्ट इन अवर स्टार्स रीमेक' और 'एक स्पेस' फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म 'स्त्री' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इन दिनों वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा श्रद्धा, सानिया नेहवाल पर बन रही बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।