अपने रोल को लेकर सनी ने कही ये बात:
सनी देओल ने कहा है कि वह पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक पर काम कर रहे थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें वह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। सनी ने कहा, 'अब मैं पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक का हिस्सा नहीं रहा। मैं चाहता था कि यह फिल्म बने और वह बनने जा रही है। इसकी मुझे बेहद खुशी है। सनी ने कहा, वह किसी पीरियड फिल्म में काम जरुर करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि वह ऐसी भी फिल्मों का हिस्सा बनें, जिसमें अब तक उन्होंने काम नहीं किया है।'