11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rafta Rafta Medley Song: रेखा का दिखा फंकी लुक, धर्मेंद्र संग जमाई जोड़ी, कहा इश्क वालों से ना पूछो…

इस फिल्म को नवनीत सिंह निर्देशित कर रहे हैं, साथ ही यह मूवी 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 26 Aug 2018, 5:54 PM IST

Rafta Rafta Medley Song

Rafta Rafta Medley Song

त्री मूर्ति धर्मेंद्र, बॉबी और सनी देओल की मोस्टअवेटेड फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का नया गाना 'राफता राफता...' रिलीज हो चुका है। ये गाना कई गानों का रिमिक्स है। इसमें रेखा, सोनाक्षी, सलमान, बॉबी, शत्रुघन सिन्हा, धर्मेंद्र और सनी देओल दिखाई दे रहे हैं। इस गाने से पहले मूवी के कई गाने और ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं। इन सभी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, साथ ही इस नए गाने को भी फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।







डीजे रिमिक्स है सॉन्ग

फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का नया गाना 'राफता राफता...' डीजे रिमिक्स है। ये गाना कई गानों का रीमिक्स है, जो कि नब्बे के दशक के गाने हैं। इस गाने में सलमान खान और धर्मेंद्र, रेखा के साथ मिलकर काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि गाने के बीच में सोनाक्षी सिन्हा की धमाकेदार एंट्री होती है और उनके साथ शत्रुघन सिन्हा भी नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी की एंट्री के बाद सनी और बॉबी की भी एंट्री होती है। सभी इस गाने को खूब इंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि इस गाने में सबसे जबरदस्त अगर किसी ने एंट्री मारी, तो वह रेखा हैं जिनका इस गाने में फंकी और कूल लुक देखने को मिल रहा है। यकीनन जब आप इस गाने को सुनेंगे तो झूमने पर मजबूर हो जाएंगे, साथ ही इसे खूब इंजॉय भी करने वाले हैं।







इस दिन होगी रिलीज

'यमला पगला दिवाना फिर से' फिल्म 'यमला पगला दिवाना' का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले इसके दो सीक्वल्स ने दर्शकों के बीच काफी वाह वाही बटोरी थी। इसके तीसरे सीक्वल में धर्मेंद्र, बॉबी और सनी देओल के अलावा एक्ट्रेस कृति खरबंदा लीड रोल अदा कर रही हैं। वहीं सलमान, रेखा, शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा कैमियो करते दिखेंगे। बता दें कि इस फिल्म को नवनीत सिंह निर्देशित कर रहे हैं, साथ ही यह मूवी 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।