
कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' को दर्शकों बहुत पसंद करते है। इस शो के हर एपिसोड में नए—नए मेहमान आते है। इन मेहमानों के साथ कपिल शर्मा और उसकी टीम खूब मस्ती करती हैं। दर्शकों कपिल के शो को देखने के लिए शनिवार और रविवार को ब्रेसबी से इंतजार करते है। इस बार शो में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए 80 के दशक की सदाबहार अदाकारा नजर आएंगी।
आने वाले एपिसोड में वहीदा रहमान, हेलेन और आशा पारेख को देखा जाएगा। कपिल ने शो में सभी का मजाक उड़ाते है। लेकिन हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें कीकू शारदा कपिल शर्मा की मजाक उड़ाते दिख रहे है। शो में कीकू सलीम खान से उनके लिए स्क्रिप्ट लिखने की डिमांड कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में कीकू वहीदा रहमान को कटी पतंग… आशा को कागज के फूल और हेलेन को पेपर गिफ्ट करते हैं। कपिल कीकू के कहता है कि हेलेन जी को पेपर क्यों दिये। इस पर कीकू कहते हैं कि जब सलमान खान तुम्हारे लिए शो प्रोड्यूस कर सकते हैं तो सलीम खान जी मेरे लिए स्क्रिप्ट क्यों नहीं लिख सकते हैं। ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैंं।