
Avinash Mishra Video Viral With Mystery Girl: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले अभिनेता अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल जीत से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विनर बनने के कुछ समय बाद ही अविनाश ने स्टेज पर ईशा सिंह से अपने प्यार का इजहार किया था। इसी बीच अविनाश का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जो एक डीजे नाइट का है इसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें और चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अविनाश मिश्रा का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें देखा जा सकता है कि अविनाश मिश्रा एक क्लब में डीजे नाइट एंजॉय कर रहे हैं, तभी अचानक एक महिला उनके पास आती है और उन्हें पीछे से गले लगा लेती है और वह भी उस महिला दोस्त को गले लगाते हैं। जैसे ही ये क्लिप सामने आई यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए क्लब और उस पल के संदर्भ पर सवाल उठाया और लिखा कि आखिर यह सब क्या चल रहा है, जिसमें अभिनेता लड़कियों के करीब नजर आ रहे हैं।
वहीं, इस वायरल वीडियो पर जैसे ही सवाल सवाल उठने शुरू हुए अविनाश और ईशा के फैंस उनके बचाव में उतर आए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और एक झूठी कहानी गढ़ी जा रही है।
एक फैन ने अलग-अलग एंगल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "तुम्हें क्या हो गया है? ये सब फर्जी बकवास और बेतुकी बातें क्यों पोस्ट कर रहे हो?" अन्य यूजर्स ने भी अपील की है कि इस तरह के भ्रामक कैप्शन्स का इस्तेमाल करके फैंस के बीच दरार पैदा न की जाए, खासकर तब जब दोनों के बीच का बॉन्ड पहले से ही चर्चा में है। अविनाश और ईशा दोनों की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह पूरा विवाद और चर्चा इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ रही है क्योंकि कुछ दिन पहले ही 5 अक्टूबर, 2026 को मुंबई में 'खतरों के खिलाड़ी 15' की जीत की एक पार्टी रखी गई थी। उस पार्टी के दौरान सबके सामने अविनाश ने ईशा के समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा था, "मैं आभारी और भाग्यशाली हूं कि ईशा मेरी जिंदगी में हैं।" इस पर ईशा ने जब उन्हें आगे बोलने को कहा, तो अविनाश ने सरेआम कह दिया, "आई लव यू, बेबी।" इस प्यारी सी बात पर ईशा शर्माकर वहां से चली गई थीं और उन्होंने भी जवाब में प्यार जताया था। इस घटना के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर कयासों का दौर जारी है, हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।