TV न्यूज

Krystle D’Souza Birthday: 34 साल की हुई ‘एशिया की सेक्सी वुमेन’, अमिताभ बच्चन- इमरान हाशमी के साथ कर चुकीं हैं काम

Krystle D'Souza Birthday Special: टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम और एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल क्रिस्टल डिसूजा 34 साल की हो गईं हैं

2 min read
Mar 01, 2024
क्रिस्टल डिसूजा को सेक्सी कहलाना पसंद है

Krystle D'Souza Birthday Special: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा आज यानि 1 मार्च 2024 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से लाखों दिलों पर राज करने वाली क्रिस्टल आज किसी मोहताज से काम नहीं हैं। एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री से फिल्म इंडस्ट्री और एशिया में भी नाम बनाया है।


क्रिस्टल डिसूजा का जन्म 1 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। 16 साल की उम्र में उन्होंने उस टीवी सीरियल में एंट्री की थी। उन्होंने 'काहे ना कहे' से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद एक्ट्रेस ने कई सारे सीरियल में काम किया और घर-घर में अपनी पहचान बनाई। क्रिस्टल अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। क्रिस्टल डिसूजा को साल 2016 में एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में भी शेयर किया था कि उन्हें सेक्सी कहलाना पसंद है। क्रिस्टल गोवा में रहना ज्यादातर पसंद करती हैं। वो अक्सर गोवा वोकेशन एन्जॉय करने जाती रहती हैं। कई बार उनको दोस्तों के साथ भी गोवा में देखा गया है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं।


क्रिस्टल डिसूजा ने सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से घर घर में पहचान बनाई। 'काहे ना कहे' और 'क्या दिल में है', 'एक हजारों में मेरी बहना है' के अलावा साल 2008 में वह 'कस्तूरी' और 'किस देश में है मेरा दिल' 'बात हमारी पक्की है' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'एक नई पहचान', 'ब्रह्मराक्षस' और 'बेलन वाली बहू' में भी नजर आई थीं। क्रिस्टल डिसूजा ने वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया है। 2018 में वह एएलटी बालाजी की वेब सीरीज 'फितरत' में नजर आई थीं। वह अपनी फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। क्रिस्टल ने हाल ही में अपना ऐप भी लॉन्च किया है।

क्रिस्टल डिसूजा को टीवीसीरियल देखना पसंद था लेकिन एक्टिंग करना पसंद नहीं था। क्रिस्टल डिसूजा एक्ट्रेस नहीं बल्कि एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। क्रिस्टल ने टीवी सीरियल देखते-देखते एक्टिंग भी करना शुरू कर दिया और आज उस मुकाम पर पहुंच गई हैं जिसकी तुलना किसी ने नहीं की जा सकती है। क्रिस्टल डिसूजा करण टेकर के साथ रिलेशनशिप में थीं, जिन्होंने उनके साथ 'एक हजारों में मेरी बहना है' में काम किया था। लेकिन कुछ साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया।

Published on:
01 Mar 2024 10:32 am
Also Read
View All