
Krystle D'Souza on Mouni Roy Arjun Bijlani Dating Rumours: 'शरारत सॉन्ग' फेम एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी के डेटिंग की अफवाह फैलाने वाले एक पैपराजी पेज को लताड़ा सोशल मीडिया पर लताड़ा है। पेज ने दोनों एक्टर्स का मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए वीडियो शेयर किया और गोला बनाते हुए इशारा किया कि सूरज नांबियार से तलाक के बाद वो दोनों रिलेशनशिप में हैं।
वीडियो में मौनी रॉय अपनी दोस्त अनुषा दांडेकर के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलती दिख रही थीं, जबकि अर्जुन बिजलानी उसके कुछ देर बाद बाहर निकले। हालांकि, पेज ने इस क्लिप पर टेक्स्ट लिखा, "क्या सूरज से तलाक के बाद अर्जुन और मौनी रॉय गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं?"
बता दें कि ये पोस्ट क्रिस्टल डिसूजा को पसंद नहीं आया और उन्होंने कमेंट्स में पेज को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने पेज पर अपना गुस्सा दिखाते हुए कमेंट किया, "यह क्या बकवास है। सिर्फ व्यूज के लिए आप लोग कुछ भी पोस्ट कर देंगे।"
इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पेज पर बेबुनियाद अटकलें लगाने के लिए पेज की आलोचना की। एक यूज़र ने कमेंट किया, "अब समय आ गया है कि पैप्स का पूरी तरह से बॉयकॉट किया जाए, उनकी सोच बहुत विकृत है।"
एक और यूजर ने लिखा, "क्या बकवास है! क्या आप लोगों का दिमाग खराब हो गया है? वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, और कुछ नहीं। अपने फायदे, लाइक्स और व्यूज के लिए ऐसी बकवास बातें लिखना बंद करो। ये बहुत शर्मनाक है।"
जबकि तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "क्या बकवास कर रहे हो तुम लोग। तुम लोग उनकी दोस्ती के बारे में बेबुनियाद अफवाहें क्यों फैला रहे हो? वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अर्जुन की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही है और मौनी का तलाक हो चुका है, इसका मतलब यह नहीं है कि तुम लोग उनके बारे में झूठी कहानी बनाओगे। सिर्फ एंगेजमेंट, व्यूज और लाइक्स के लिए ऐसी बातें लिखना बंद करो।"
बता दें कि ये अफवाह मौनी के पैपराजी से नाराजगी जाहिर करने के ठीक एक दिन बाद सामने आई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में 14 जुलाई के एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें अनुषा के साथ बाहर निकलने के बाद कार में बैठने के बावजूद फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे थे। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये इस घटना पर बात की, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।
अपनी उस डिलीट की गई पोस्ट में मौनी ने फोटोग्राफर्स से रिक्वेट्स करते हुए दिख रहीं थीं कि वे उनके पब्लिक अपीयरेंस को कवर करना पूरी तरह बंद कर दें।
उन्होंने कहा था, "प्लीज़, मेरी तस्वीरें कभी न लें। मैंने काफी समय से आप लोगों को नहीं बुलाया है। मैं आपसे प्यार और सम्मान का वादा करती हूं, लेकिन आपको बुलाऊंगी नहीं। प्लीज, कभी भी मेरे लिए न आएं। मैं आभारी रहूंगी। इसलिए अगली बार अगर कोई मुझे तस्वीरें लेते हुए देखे, तो समझ लें कि मैंने उन्हें नहीं बुलाया है। मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि आप मेरी तस्वीरें लें। बस रुक जाइए, प्लीज। प्लीज। अब कभी नहीं। ढेर सारा प्यार और सम्मान।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी एक दूसरे को सालों से जानते हैं और उनकी दोस्ती सालों पुरानी है। वो पहली बार एकता कपूर के हिट सुपरनैचुरल ड्रामा 'नागिन' में साथ काम करते हुए दोस्त बने थे और तब से करीबी बने हुए हैं। इतने सालों में, उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से एक-दूसरे का साथ दिया है, अक्सर साथ में खास मौकों का जश्न मनाया है और सोशल मीडिया पर बातचीत की है। फैंस हमेशा से उनकी दोस्ती की तारीफ करते रहे हैं और अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी के साथ भी मौनी के अच्छे रिश्ते हैं।
अगर नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में संजय कपूर, शहीर शेख, निमरत कौर अहलूवालिया और अविनाश मिश्रा के साथ वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' में नजर आई थीं. इसके अलावा वो वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में उनकी नकली मां के किरदार में नजर आईं थीं। इसके बाद वो फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की फिल्म 'द वाइव्स' में अहम् किरदार में दिखाई देंगी।