TV न्यूज

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप? इंस्टाग्राम से मिला बड़ा हिंट

Kushal-Shivangi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के ब्रेकअप की खबर आ रही है। कपल के इंस्टाग्राम से बड़ा सबूत मिला है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2025, 2:15 PM IST
Kushal Tandon Shivangi Joshi Breakup
कुशाल टंडन औऱ शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप?

Kushal Tandon Shivangi Joshi Breakup Rumors: टीवी के फेमस कपल कहे जाने वाले कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। कपल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2023 में शुरू हुए शो 'बरसातें - मौसम प्यार का' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई थी। जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद जल्द ये दोनों रियल लाइफ में भी एक कपल बन गए और दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में छा गईं।

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप? (Kushal Tandon Shivangi Joshi Breakup Rumors)

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को अक्सर साथ देखा जाता आया है। शिवांगी के बर्थडे पर भी कुशाल टंडन ने बेहद शानदार तरीके से उन्हें विश किया था। इसके बाद लोग दोनों के रिश्ते को कंफर्म समझने लगे थे, हालांकि कभी दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक अनाउंस नहीं किया, लेकिन दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाया था। वहीं, कुछ समय से ये भी खबर आ रही थी कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है। अब एक बार फिर यूजर्स का कहना है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है इंस्टाग्राम से हिंट मिला है। ये हिंट कुछ और नहीं बल्कि ये है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।

दोनों ने इंस्टाग्राम से किया एक दूसरे को अनफॉलो (Kushal Tandon Shivangi Joshi Unfollow Each Other)

अनफॉलो करने के बाद ही दोनों ने अपनी प्रोफाइल से एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री में इस तरह के कदम को अक्सर ब्रेकअप का संकेत माना जाता आया है। फैंस सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि काश ये एक गलतफहमी हो।

कुशाल टंडन का नाम शिवांगी जोशी से पहले गौहर खान के साथ जुड़ा

कुशाल और शिवांगी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं फैंस के सामने दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार बरसाते भी नजर आते थे। अब अचानक एक दूसरे को अनफॉलो करना फैंस की समझ से बाहर है। उनका कहना है कि अगर ब्रेकअप हुआ है तो कोई वजह भी जरूर होगी, लेकिन अभी तक कोई वजह बाहर नहीं आई है। बता दें, कुशाल टंडन शिवांगी जोशी से पहले गौहर खान के साथ रिश्ते में थे और दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन मजहब की दीवार बीच में आ गई और दोनों को अलग होना पड़ा था।

Updated on:
15 Jun 2025, 2:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’