Hina Khan Pregnancy Rumors: टीवी की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हिना खान इन दिनों अपनी चोरी छुपे शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। हिना ने रॉकी से शादी अचानक की और शादी की फोटो सीधे सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। उनके फैंस खुश हुए तो कई हैरान भी हुए। अब इसी बीच हिना खान का एक वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वह पति रॉकी के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन लोगों का ध्यान उस वीडियो ने इसलिए खींचा क्योंकि उसे देख लोगों का कहना है कि हिना मां बनने वाली हैं और वह प्रेग्नेंट हैं।