TV न्यूज

Laughter Chefs 3 Winner: ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ जीते अली गोनी और जन्नत जुबैर, एक्टर ने विजेता बन किया पहला पोस्ट, फोटो की शेयर

Laughter Chef 3 winners: अली गोनी और जन्नत जुबैर ने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों ने इस जीत के बाद एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसपर उनके फैंस कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं।
2 min read
Jul 27, 2026
Laughter Chef 3 winners Aly Goni And Jannat Zubair lift the trophy winners share emotional post
अली गोनी और जन्नत जुबेर (Photo Source- Laughter Chefs season 3)

Laughter Chefs 3 winners Aly Goni And Jannat Zubair:टेलीविजन का पॉपुलर कुकिंग और कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' (Laughter Chefs Season 3) का शानदार फिनाले एपिसोड 26 जुलाई रविवार को प्रसारित हुआ। मुश्किल रेसिपीज, कुकिंग के अजीबोगरीब ट्विस्ट्स और दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले इस सीजन की ट्रॉफी अली गोनी (Aly Goni) और जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने अपने नाम कर ली है। पूरे सीजन में दोनों ने अपनी बेहतरीन कुकिंग, शानदार तालमेल और जबरदस्त मनोरंजन से दर्शकों का दिल जीता और ये जोड़ी सुपरहिट साबित हुई। शो जीतने के बाद अली ने एक शानदार पोस्ट भी शेयर किया और अपने दिल की बात लिखी।

अली गोनी और जन्नत जुबेर ने किया पोस्ट

अली गोनी और जन्नत दोनों ने शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते देखे जा सकते हैं। पोस्ट के साथ दोनों ने कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "जन्नत जुबेर और बिट्स लॉफ्टर शेफ्स 3 के विजेता हैं। मैं अपनी 'बिट्टी' के अलावा किसी और के साथ ऐसा न तो कर सकता था और न ही करना चाहता था। इस सफर ने मुझे मेरा सबसे अच्छा दोस्त दिया और हमने इसे साथ मिलकर जीता। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।"

वहीं, जन्नत जुबैर ने भी इस जीत को खास बताते हुए कहा कि उनके लिए शो की ट्रॉफी से ज्यादा अहम यहां बने रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि इस शो में सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि हर प्रतियोगी विजेता है। जन्नत ने बताया कि पूरे सफर में सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे का साथ दिया, साथ में हंसे और बहुत कुछ सीखा। उनके मुताबिक, यही वजह है कि यह शो हमेशा उनकी यादों का हिस्सा रहेगा।

पूरे सीजन में अली और जन्नत की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की गई। जहां अली अपने आत्मविश्वास और कुकिंग स्किल्स से प्रभावित करते रहे, वहीं जन्नत ने हर चुनौती को सीखने के जज्बे के साथ पूरा किया। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और मजेदार नोकझोंक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

लॉफ्टर शेफ्स 3 में रहे ये कंटेस्टेंट

इस सीजन में एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, निया शर्मा, सुदेश लहरी, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, ईशा सिंह और अमाल मलिक जैसे कई सितारे भी नजर आए। शो को भारती सिंह ने होस्ट किया, जबकि मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी ने जज की भूमिका निभाई।

अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' के खत्म होने के बाद इसकी जगह रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' लेगा। यह शो 1 अगस्त से शुरू होगा। फिलहाल, अली गोनी और जन्नत जुबैर की जीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और फैंस उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Updated on:
27 Jul 2026 07:17 am
Published on:
27 Jul 2026 07:12 am