TV न्यूज

‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ के Mohit Malik की पत्नी अदिति ने दी गुड न्यूज, 2021 में बनेंगे माता-पिता

मोहित मलिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज 2021 के मई में बनेंगे माता-पिता मोहित और अदिति ने दिसंबर 2010 में शादी की थी
2 min read
• •
Dec 22, 2020
'लॉकडाउन की लव स्टोरी' के Mohit Malik की पत्नी अदिति ने दी गुड न्यूज, 2021 में बनेंगे माता-पिता
'लॉकडाउन की लव स्टोरी' के Mohit Malik की पत्नी अदिति ने दी गुड न्यूज, 2021 में बनेंगे माता-पिता

मुंबई। एंटरटेनमेंट जगत से इन दिनों लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। अगस्त से लेकर अब तक कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कई जोड़े माता-पिता बन गए हैं और कई अपने पहले बच्चे की गुड न्यूज देने वाले हैं। इनमें अब टीवी स्टार मोहित मलिक और अदिति मलिक का नाम जुड़ गया है।

तस्वीर में अदिति का बेबी बंप

टेलीविजन जोड़ी मोहित और अदिति मलिक पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। अदिति अगले साल मई में पहले बच्चे की उम्मीद जता रही हैं। इस जोड़े ने खबर की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। शेयर तस्वीर में अदिति का बेबी बंप दिखाई दे रहा है।

'जब हम 2 से 3 हो जाएंगे'

मोहित ने लिखा, 'जब मैं तुम्हारे ऊपर हाथ रखता हूं, मैं हमें चुनने के लिए शुक्रिया बोलता हूं। इस खूबसूरत और खुश करने वाले एहसास के लिए शुक्रिया भगवान, जिसे हम महसूस कर रहे हैं। सबके साथ इसे साझा करके बेहद खुश हूं। जब हम 2 से 3 हो जाएंगे, मेरा यकीन और गहरा हो रहा है कि हम एक ही हैं।' मोहित और अदिति ने दिसंबर 2010 में शादी की थी। हाल ही में उनकी शादी को 10 साल पूरे हुए हैं।

कई टीवी शोज मे किया काम

मोहित ने टीवी शो 'मिली' से स्टार प्लस पर एओनी के रूप में अपना टीवी डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने कई शोज जैसे 'बेटियां अपनी या परायाधन', 'परी हूं मैं', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'गोद भराई', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' किए। उन्होंने 'डोली अरमानों की' में सम्राट सिंह राठौर की भूमिका निभाई। इस रोल को खूब सराहा गया। 2015 में, मोहित ने 'झलक दिखला जा' में भाग लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जून 2016 से जनवरी 2017 तक उन्होंने 'सावधान इंडिया' शो की मेजबानी की। 2018 में, मोहित सिकंदर सिंह गिल के रूप में म्यूजिकल शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में मुख्य भूमिका निभाई। अगस्त 2020 से, वह स्टारप्लस की 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' में ध्रुव जायसवाल का किरदार निभा रहे हैं।

Published on:
22 Dec 2020 11:05 pm
Also Read
View All
‘पत्नियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं’ पति, पत्नी और पंगा 2 में शब्बीर अहलूवालिया की वाइफ के जवाब पर कंटेस्टेंट बोले- प्यार में PHD है

‘अपने मुंह की गंदगी साफ करो’, यंग DSA ने माही विज पर बोला हमला, जमकर हुई लड़ाई

11 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने झेली बॉडी शेमिंग, अब वजन को लेकर बोलीं- मुझे बहुत ज्यादा फर्क पड़ा था

“ना पति के पैसे, ना बॉयफ्रेंड के!”, ग्रीस जाते हुए कश्मीरा शाह ने अफेयर की खबरों के बीच कोमल रानी पर कसा तंज?

‘मां को बोलता है मर जा, मेरे बच्चों का क्या होगा?’ Yung DSA की डेंगू वाली टिप्पणी के बाद रोईं माही विज, लोगों ने लगाया सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप