
छोटे परदे के सुपरस्टार Arjun Bijlani इन दिनों एक नए रियलिटी शो 'Kitchen Champion' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। अर्जुन इस शो में होस्ट बने हुए हैं। इस शो में कई स्टार्स शामिल हो रहे हैं और अर्जुन मेहमान बन कर आए सेलेब्स से खाना बनवाते हैं। अभी इस शो के शुरू हुए ज्यादा समय भी नहीं और इस रियलिटी शो को 'डायन' की नजर लग गई है।
यह पढ़कर एक बार तो आप चौंक गए होंगे ये क्या हो रहा है। दरअसल, यह 'डायन' कोई और नहीं बल्कि मोनालिसा है। आजकल मोनालिसा स्टार प्लस के शो 'नजर' में डायन बन कर सबको डराती दिख रही हैं।
हाल ही में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ अर्जुन बिजलानी के शो किचन चैम्पियन का हिस्सा बनने पहुंची थी। इस बात की जानकारी खुद मोनालिसा ने दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ अर्जुन बिजलानी, दीपिका सिंह और उनके पति विक्रांत नजर रहे हैं।
उन्होंने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा, 'आज सुबह आप सब के साथ शूट करके काफी मजा आया।' तस्वीरों में मोनालिसा मस्ती करती नजर आ रही हैं। यहां पर मोनालिसा के साथ 'दिया बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह भी नजर आईं।