Muslim Actor: टीवी का वो चमकता सितारा जिसे महाभारत में अर्जुन के रोल में काफी पसंद किया गया था। लोग आज उन्हें देखते हैं तो हाथ जोड़ने लगते हैं और भगवान अर्जुन समझकर आशीर्वाद लेने लगते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं इस मुस्लिम एक्टर को जब ये रोल मिला था वह खूब रोए थे। आइये जानते हैं क्यों...
Shaheer Sheikh Mahabharat Arjun: टीवी के वो हैंडसम एक्टर जिन्हें उनके लुक और शानदार एक्टिंग की वजह से अर्जुन का रोल मिला था। अर्जुन बनने से पहले वह टीवी पर कई और शो भी कर चुके थे, लड़कियां उनकी दीवानी थीं। इस एक्टर ने टीवी सीरियल महाभारत में अर्जुन का रोल प्ले करने के बाद ऐसा इतिहास रच दिया था कि वह आज भी अर्जुन कहे जाते हैं जबकि वह एक्टर एक मुस्लिम है। हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता शाहीर शेख की। जी हां! शाहीर शेख ही वो हैं जिन्हें अर्जुन का रोल मिला तो वह खूब रोए थे।
शाहीर के लिए अर्जुन का किरदार निभाना इतना आसान नहीं था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस राज से पर्दा उठाया था। शाहीर ने बताया था कि जब उन्हें अर्जुन का रोल मिला, तो वह बहुत डर गए थे, उन्होंने कहा, "मैं रोल मिलने के बाद खूब रोया था और घबराहट में खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह रोल मैं कैसे करूंगा।"
शाहीर ने बाद में अर्जुन के किरदार को बहुत गंभीरता से लिया और शायद इसी वजह से वह काफी प्रेशर भी महसूस करने लगे थे। उन्होंने बताया कि 'महाभारत' के क्रिएटर और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार ने उनकी बहुत मदद की और उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए हौसला दिया था। इसके बाद वह रातों-रात स्टार बन गए थे। हाल ही में उन्होंने काजोल और कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' में भी काम किया और उनके काम को खूब सराहा गया।
बता दें, शाहीर शेख ने जिन पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया वह हैं 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'वो तो है अलबेला'। इन्हीं की वजह से उन्होंने अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी।