TV न्यूज

‘नामकरण’ के नील को रियल लाइफ में हुआ अवनि से प्यार, कहा- ‘मौका मिलने पर मैं उनसे शादी कर लूंगा’

खबर आ रही है कि 'नामकरण' सीरियल की यह जोड़ी ऑफ कैमरा भी काफी क्लोज आ रही है।

2 min read
Apr 01, 2018
namkaran

टीवी के मशहूर शो 'नामकरण' में नील और अवनि की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। और अब खबर आ रही है कि यह जोड़ी ऑफ कैमरा भी काफी क्लोज आ रही है। अक्सर नील यानी जैन इमाम को टीवी एक्ट्रेस अवनि यानी अदिति राठौर के साथ देखा जाता है।खबरों की मानें तो सेट पर भी जैन और अदिति हमेशा साथ रहते हैं।

कपिल शर्मा का यह कॉमेडियन 4 महीने से गायब, दोस्त ने ढूंढने की लगाई गुहार

जैन ने कहा में अदिति से शादी कर लूंगा

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जैन ने खुद कह दिया है कि वो अदिति राठौर से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने अदिति की तारीफों के पुल बांध दिए।जैन ने कहा, 'अदिति बहुत अच्छी एक्टर हैं।मैं उनके हार्ड वर्क से बहुत इम्प्रेस हूं। वो बहुत इंस्पायर करती हैं। जब हम रिहर्सल करते हैं, वो तब भी अच्छे से अपने लाइन्स बोलती हैं। अगर मुझे मौका मिला तो मैं उनसे शादी कर लूंगा।'

जैन के साथ जुड़ा है इस एक्ट्रेस का नाम

वैसे कुछ वक्त पहले जब जैन से अदिति को लेकर अफेयर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था,' पिछली बार मेरा नाम नलिनी के साथ जोड़ा गया था और अब... क्या आप सीरियस हैं? '

जानें सीरियल नामकरण के बारे में

बता दें 'नामकरण' सीरियल साल 2016 से चल रहा है।इस टीवी शो की कहानी महेश भट्ट की फिल्म 'जख्म' से इंस्पायर्ड है। यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। सीरियल में अदिति और जैन इमाम की केमिस्ट्री काफी चर्चा में चल रही है।

Published on:
01 Apr 2018 12:27 pm
Also Read
View All