एक दोस्त ने फेसबुक पर दी लापता होेने की खबर:
'सेल्फी मौसी' के नाम से फेमस सिद्धार्थ दिसंबर 2017 से लापता हैं। उनके लापता होने की जानकारी उनकी एक दोस्त ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सिद्धार्थ सागर जो 'सेल्फी मौसी' और 'नसीर' जैसे किरदारों से अपनी पहचान बना चुके हैं, का काफी समय से कोई अता-पता नहीं है। उनको आखिरी बार 18 नवंबर, 2017 को देखा गया था। कोई नहीं जानता कि वह कहां हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और उनको ढूंढने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए।'