TV न्यूज

Vibhu Raghave Dies: कैंसर ने ली फेमस टीवी एक्टर की जान, करणवीर मेहरा ने की मौत की पुष्टि

Vibhu Raghave Dies: टीवी का चर्चित शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ के एक्टर की मौत हो गई है। उन्हें स्टेज 4 कैंसर था। इस खबर के बाद बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा भी हैरान हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2025, 8:57 AM IST
Vibhu Raghave Passes Away
Vibhu Raghave Passes Away

Vibhu Raghave Passed Away: टीवी जगत को लेकर एक बड़ी खबर आई है। एक्टर वैभव कुमार सिंह राघव उर्फ विभु राघव का निधन हो गया है। वह टीवी सीरियल ‘निशा और उसके कजिन्स’ से फेमस हुए थे। एक्टर पिछले काफी समय से स्टेज 4 के कोलन कैंसर से जूझ रहे थे, जिसके बाद वह ठीक नहीं हो पाए और वह कैंसर से जंग हार गए। उनके निधन की पुष्टि बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा और एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने की है और विभु राघव को श्रद्धांजलि दी है।

एक्टर विभु राघव का कैंसर से निधन (Vibhu Raghave Passed Away)

विभु राघव ने कैंसर से एक लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन फिर उन्होंने कैंसर के आगे घुटने टेक दिए और मुंबई में एक्टर ने अंतिम सांस ली। एक्टर का असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। उन्हें लोग विभु राघव के नाम से जानते थे। विभु टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थे, जो निशा और उसके कजिन्स, सावधान इंडिया सहित कई शो में दिखाई दिए थे। एक्टर को अपना कैंसर साल 2022 में पता चला था और इस बारें में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी।

बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा की दोस्त की मौत की पुष्टि (Karan Veer Mehra Vibhu Raghave Friend)

एक्टर विभु राघव की मौत के बाद टीवी के तमाम उनके दोस्त सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जता रहे हैं। एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। करणवीर मेहरा ने भी पोस्ट में दिल टूटने वाली इमोजी के साथ विभु की तस्वीर शेयर कर लिखा है, “ टू सून, रेस्ट इन पीस ब्रदर।” वहीं सिंपल कौल ने एक तस्वीर शेयर करके अपने दोस्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "आपको बहुत मिस करेंगे मेरे प्यारे दोस्त आपके लिए लव, लाइट एंड हैप्पीनेस।"

टीवी जगत के सितारे भी दे रहे विभु राघव को श्रद्धांजलि

बता दें, एक्टर विभु राघव का मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उनके निधन से कुछ दिन पहले ही उनके दोस्तों सिंपल कौल, अदिति मलिक और अन्य ने उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग सोशल मीडिया पर की थी। वहीं, खदु विभु ने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 12 अप्रैल को की थी। उन्होंने इसे बस इतना ही कैप्शन दिया, "एक दिन एक बार।" जो सबसे मुश्किल दिनों के दौरान भी उनकी ताकत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

Updated on:
3 Jun 2025, 8:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’