सनोज मिश्रा के आगे कहा, “वसीम रिजवी नाम का व्यक्ति, जो अपनी पहचान छिपाकर अपने आप को जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी कहता है। वो लगातार मुझे फंसाने की साजिश कर रहा है। इस कारण मैंने सरकार और पुलिस से उसकी गिरफ्तारी की मांग की है और अगर उसे गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं अयोध्या धाम जाकर अपने पूरे परिवार के साथ इस्लाम धर्म ग्रहण कर लूंगा। मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे साथ जो गलत हुआ है उसपर मुझे सरकार की मदद चाहिए।"