TV न्यूज

Sonali Phogat के नाम पर मांगे जा रहे हैं पैसे, स्क्रीनशॉट्स शेयर कर लोगों को किया सचेत

बिग बॉस ( Bigg Boss ) एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट ( Sonali Phogat ) के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी फेक अकाउंट से मांगे जा रहे हैं लोगों से पैसे स्क्रीनशॉट्स शेयर कर सोनाली ने सचेत किया लोगों को
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2021, 5:44 PM IST
People Being Cheated In The Name Of Sonali Phogat
People Being Cheated In The Name Of Sonali Phogat

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 से खूब सुर्खियों बंटोरने वाली एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि सोनाली के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फेक आईडी बनाई है। आईडी में मौजूद म्यूचुअल फ्रेंड्स से पैसे मांगे जा रहे हैं। यह देख सोनाली खुद सामने आई और उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं।

सोनाली फोगाट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। स्क्रीनशॉर्ट्स में देखा गया कोई शख्स सोनाली के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है। सोनाली ने जो पहली तस्वीर पोस्ट की है। उसमें लिखा हुआ है 'गुड मार्निंग..एक काम है।' जिस पर यूजर रिप्लाई करते हुए बोलते हैं कि 'हां बोलिए।' जिसके बाद सोनाली के अकाउंट से रिप्लाई जाता है कि 'कुछ पैसे चाहिए। दो दिन में रिटर्न करती हूं।' यूजर पूछता है कि कितने? तो रिप्लाई में 40000 की मांग की जाती है। जिसके बाद सोनाली की फेक आईडी से अकाउंट नंबर शेयर किया जाता है।

इन स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए सोनाली फोगाट ने कैप्शन में लिखा है कि आप सभी से निवेदन है कि कृपया करके फेसबुक अकाउंट को अनफॉलो कर दें क्योंकि यह फेक अकाउंट है। इस अकाउंट के माध्यम से ये शख्स सभी से पैसा मांग रहा है। कृपया करके इस अकाउंट से दूर रहें। साथ ही सोनाली ने बताया कि इस अकाउंट की रिपोर्ट कर दी गई है।

आपको बता दें बिग बॉस 14 में वह कंटेस्टेंट अली गोनी को लेकर चर्चाओं में आई थीं। सोनाली के बैकग्राउंड के बारें में बात करें तो वह हरियाण विधानसभा चुनाव में हिसाल जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन सीट पर अपनी विजय हासिल करने में असफल रहीं। वहीं सोनाली ने कई शोज़ में एंकरिंग भी की है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’