TV न्यूज

एकता कपूर की ये अभिनेत्री हुई चोटिल, सूज गया चेहरा, जबड़े और दांतों से…

पूजा ने बताया कि अब वह डॉक्टर के पास जाएंगी, यह पता करने के लिए कि कोई गंभीर चोट तो नहीं है....
2 min read
• •
Apr 13, 2019
pooja Banerjee
pooja Banerjee

एकता कपूर का पॉपूलर शो 'कसौटी जिंदगी की 2' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में आ रहे नए—नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे है और टीआरपी लिस्ट में यह शो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एकता कपूर की एक अभिनेत्री बुरी तरह घायल हो गई। इस अभिनेत्री के ऊपरी जबड़े और दांतों को चोट आई है और चेहरा भी सूज गया।

शो में पूजा निवेदिता बसु का रोल प्ले कर रही पूजा बैनर्जी के साथ यह हादसा हुआ। खबरों के अनुसार, पूजा खेल खेलते समय घायल हो गईं। वही चोटिल होने के बावजूद उन्होंने शूट किया। उन्होंने बताया, 'एक असामान्य स्थिति में जब मैंने अपनी नाक को बचाने की कोशिश की तो उस दौरान मेरे ऊपरी जबड़े और दांतों को चोट पहुंची। मेरा चेहरा सूज गया है और अभी मुझे अपने डायलॉग्स बोलने में मुश्किल हो रही है।

पूजा ने बताया कि अब वह डॉक्टर के पास जाएंगी, यह पता करने के लिए कि कोई गंभीर चोट तो नहीं है। आपको बता दें कि इस शो में हिना खान, कोमोलिका को रोल प्ले कर रही है। खबरों के अनुसार हिना ने विक्रम भट्ट की फिल्म साइन की है और वह जल्द ही शो को अलविदा करने वाली है।

Updated on:
13 Apr 2019 05:13 pm
Published on:
13 Apr 2019 02:41 pm
Also Read
View All
‘असली मर्द की पहचान मूंछ से होती है’, ‘पंचायत’ एक्टर पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- इतनी छोटी सोच कैसे?

Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल