TV न्यूज

राहुल महाजन ने किया Rakhi Sawant को लेकर बड़ा खुलासा, बोले- ‘शादी के दो साल बाद भी नहीं मनाई सुहागरात’

बिग बॉस ( Bigg Boss ) के घर में जैस्मीन भसीन ( Jasmin Bhasin ) से जा भिड़ीं राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) झगड़े के दौरान राखी सावंत की नाक पर लगी चोट राहुल महाजन ( Rahul Mahajan ) ने राखी के बर्ताव के पीछे का बताई असली वजह जिंदगी में काफी अकेली है राखी सांवत
3 min read
• •
Updated: 30 Dec 2020, 8:10 PM IST
Rahul Mahajan Made Big Disclosure About Rakhi Sawant Wedding
Rahul Mahajan Made Big Disclosure About Rakhi Sawant Wedding

नई दिल्ली। टीवी का फेमस गेम शो 'बिग बॉस 14' ( Bigg Boss 14 ) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो मेकर्स पूरा जोर लगा रहे हैं। पहले शो में सीनियर्स का कॉन्सेप्ट लेकर घर में गौहर खान ( Gauhar Khan ), हिना खान ( Hina Khan ) और सिद्धार्थ शुक्ला ( Siddharth Shukla ) की एंट्री कराई थी और अब चैलेंजर्स के रूप में घर में पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराई गई है। जिसके बाद से घर का पूरा गेम बदल चुका है। घर में राखी सांवत अपनी नौटंकियों से जमकर दर्शकों का मनोंरजन करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं बीते एपिसोड में राखी और जैस्मीन भसीन ( Rakhi Sawant Jasmin Basin Fight ) एक-दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई दीं। इस लड़ाई में राखी की नाक पर चोट लग गई। जिसके बाद वह पूरे एपिसोड में रोती हुई दिखाई दीं।

एपिसोड में राखी सांवत की नाक पर चोट लगने की वजह से तुरंत डॉक्टर भी बुलाया गया। जिसके बाद उन्हें आराम करने के निर्देश दिए गए। वहीं काफी समय से राखी को जानने वाले राहुल महाजन ( Rahul Mahajan ) राखी के मानसिक तनाव के बारें में बात करते हुए दिखाई दिए। वह घर के सदस्यों के पास बैठकर कहते हुए सुनाई दिए गए कि असल में वह मानसिक रूप से बहुत अकेले है इसलिए वह सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती है।

बातों ही बातों में राहुल यह भी कहते हैं कि वह ऐसा बर्ताव इसलिए करती हैं कि क्योंकि वह अपनी लाइफ में पूरी तरह से अकेली हैं। राखी कहती तो हैं कि उनका पति है। जिसका नाम रितेश है, लेकिन दोनों कभी साथ में नहीं रहते हैं। वहीं दोनों ही दो साल से मिले तक नहीं हैं। राहुल महाजन ने यह भी दावा किया है कि राखी सावंत ने शादी के बाद अब तक सुहागरात तक भी नहीं मनाई है। यही वजह है कि वह हमेशा अकेला महसूस करती हैं। वह चाहती हैं कि उनके साथ हमेशा कोई ना कोई रहे।

घरवालों से बात करते हुए राहुल महाजन ने राखी के परिवार के बारें में भी बात की। उन्होंने बताया कि 'राखी के पिता उन्हें बचपन में पीटा करते थे। उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था कि वह डांस करें। राहुल कहते हैं कि राखी के पास नाम से लेकर दौलत सब है। बस कमी है तो अपनों की। ऐसे में राखी जो बाहर दिखती है और जो असल में हैं वह दोनों ही अलग-अलग पर्सनैलिटी है। लेकिन जिस रूप में लोग उसे जानते हैं। वह हमेशा उसे बनाए रखने की कोशिश करती है।'

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’