TV न्यूज

इंडियन आइडल: राहुल वैद्य का पुराना वीडियो वायरल, सोनू निगम और अन्नू मलिक ने सुनाई खरी-खरी

सिंगर राहुल वैद्य ने 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में भाग लिया था। इसमें वह सेकंड रनरअप रहे थे। इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनू निगम और अन्नू मलिक, राहुल को डांट लगाते नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2021, 2:44 PM IST
indian_idol_rahul.png

मुंबई। 'बिग बॉस 14' के प्रतिभागी और सिंगर राहुल वैद्य सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में भाग ले चुके हैं। राहुल इस शो के पहले सीजन में सेकंड रनर-अप रहे थे। जिस सीजन में उन्होंने भाग लिया उसका एक पुराना वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर सोनू निगम और संगीतकार अनु मलिक, राहुल वैद्य को डांट लगाते नजर आ रहे हैं।

'परफॉर्मेंस के बद से बदतर होते जा रहे हैं'
इस वीडियो में सोनू निगम, राहुल की परफॉर्मेंस पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा,'आप हर परफॉर्मेंस के साथ बद से बदतर होते जा रहे हैं। जो आपने सबसे पहले गाया था, वो आपने इतना अच्छा गाया था की अनु जी ने आपसे कहा था, 'तू आगे आ रे' याद है ना? और हमने कहा था कि आप शायद जो लास्ट के तीन बचेंगे, उसमें आप आएंगे। उसके बाद जब आपने गाया, तो अपने उसी गाने को थोड़ा खराब गाया, उसके बाद जो आपने कल गाया, वो भी इतना अच्छा नहीं गाया। आज आपने बहुत ही खराब गाया है।'

'तुम्हारी भूख नजर ही नहीं आ रही'
अनु ने आगे कहा,'इतना ओवरकांफिडेंस आपको है अपने उपर। आंखों में, चेहरे में, एक एटीट्यूड मैं, की कोई एक्स्टि करता है नहीं है, सिर्फ मैं हूं। ये नजर आता है आपकी आवाज में। वो जो नम्रता होती है, हम्बलनैस होती है, वो आवाज में आती है। तो पहले क्या गा रहे थे, जब तुम आए थे, तुम्हारी भूख नजर आ रही थी। आज तुम इधर आए हो, हमें तुम्हारी भूख नजर ही नहीं आ रही। तुमको लगता है, हां, मैं आ गया हूं।' राहुल वैद्य 'बिग बॉस 14' रनर अप रहे थे और फिलहाल वह 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 11 में भाग लेने केप टाउन गए हुए हैं।

झूठी तारीफों के लग रहे आरोप
गौरतलब है कि 'इंडियन आइडल' का ये वीडियो इसलिए भी मायने रखता है कि इन दिनों लगातार सेलेब्स के ऐसे बयान आ रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि निर्माता गेस्ट को प्रतियोगियों की तारीफ करने का दबाव बनाते हैं। सिंगर चाहे जैसा भी गाए, आपको तारीफ करनी है। ये आरोप किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार लगा चुके हैं। हाल ही में 'इंडियन आइडल' के किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड मेंं अमित गेस्ट के रूप में आए थे। उनका कहना था कि उनसे हर प्रतियोगी की तारीफ करने को कहा गया। हाल ही सुनिधि चौहान ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि उनसे प्रतियोगियों की झूठी तारीफ करने को कहा गया।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब