TV न्यूज

‘भाई.. बस थोड़ा सा जोर और लगा दो’, Raju Srivastava के लिए देशभर में हो रही दुआएं

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की हेल्थ अपडेट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच देशभर में उनके लिए दुआएं मांगने का सिलसिला जारी है। हर कोई उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2022, 9:48 AM IST
Raju Srivastava के लिए देशभर में हो रही दुआएं
Raju Srivastava के लिए देशभर में हो रही दुआएं

टीवी जगत के सबसे फेमस और पसंद किए जाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) काफी लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। उनको 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि उनका ब्रेन डेट हो गया है और उनका दिल भी काम नहीं कर रहा है। वहीं उनका पूरा परिवार देशभर में लोगों से अपील कर रहा है कि उनकी अच्छी सेहत के लिए सभी दुआ मांगे। ऐसे में देशभर में उनकी सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। उनके लिए पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो चुका है।

कहीं उनके लिए हनुमान चालिसा का पाठ हो रहा है तो कई लोग मंदिरों में उनके नाम की अरदास लगा रहे हैं। इसके अलावा कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Paa) और एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने भी राजू श्रीवास्तव की हालत के बारे में बात करते हुए वीडियो साझा की और सभी से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा है। सुनिल पाल करते हैं कि 'कृपया राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना करें। वे एक गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं।' सुनिल आगे कहते हैं कि 'डॉक्टरों को भी नहीं पता कि क्या करना है। कृपया प्रार्थना करें। दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। कृपया प्रार्थना करें। राजू भाई जल्द से जल्द ठीक हो जाएं'।

यह भी पढ़ें: सालों बाद इतनी बदल गईं 'श्री कृष्णा' की राधा, देखकर पहचाना होगा मुश्किल


वहीं राजपाल यादव वीडियो में कहते हैं कि 'भाई राजू श्रीवास्तव आप जल्दी ठीक हो जाओ... हम सब आपको बेहद याद कर रहे हैं। हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं, बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं'। वीडियो में राजपाल यादव कहते हैं कि 'आपका परिवार जो आपका संसार है। आपके शुभचिंतक हैं वह सभी आपके लिए दुआ कर रहे हैं कि आप जल्दी से अच्छे होइए और बाहर आइए, ताकि हम सब मिलकर एक-दूसरे को गले लगा सकें। जीवन में आप खुशहाल रहें और आप इसी तरह से मनोरंजन पूरी दुनिया का करते रहें. लव यू भाई. गॉड ब्लेस यू, जल्दी ठीक हो जाइए'।


बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने पहली बार साल 1989 की सलमान खान की पहली सोलो फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ जैसी कई फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में निभाई है। इसके बाद वो शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ में भी नजर आए थे। इतना ही नहीं साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के सेकंड रनर अप बनने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे के पर अपना नाम बनाया। उन्हें ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें:क्या 'Hulk' को मात दे पाएगी 'She-Hulk'? जानें कब-कहां देख सकते हैं ये सीरीज!

Published on: