TV न्यूज

63 साल की उम्र में अभिनेत्री रेखा को मिला भाई, किया ऐसा वादा

उन्होंने अक्षय को अब से अपना छोटा भाई मान लिया है।
2 min read
Aug 23, 2018
Rekha
Rekha

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रेखा हाल में एक टीवी शो पर पहुंची। दरअसल वह टीवी के एक रियलिटी शो 'दिल है हिन्दुस्तानी 2' में शिरकत करने पहुंची थीं। अभिनेत्री रेखा खुद मंच पर हरेक पल का आनंद लेते हुए नजर आईं। इतना ही नहीं उन्हें शो पर एक भाई भी मिल गया।

रेखा को शो पर मिला भाई:
रेखा पंजाब से आए प्रतियोगी अक्षय धवन के साथ रक्षाबंधन मनाती हुई दिखीं और उन्होंने अक्षय को अब से अपना छोटा भाई मान लिया है। जब रेखा ने अक्षय को राखी बांधी तो अक्षय ने रेखा के लिए एक रैप भी बनाया। इस पंजाबी मुंडे ने पहले ही हर किसी को इस शो में अपने रैप से मुग्ध कर रखा है। वह हमेशा टाॅप प्रतियोगियों में से एक रहते हैं। रेखा ने उनके गीतों की तारीफ की और उन्हें लगता है कि उनमें अपने रैप के जरिए लोगों से जुड़ने का जादू है।

रेखा ने शायरी के रूप में की तारीफ:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा,अक्षय की परफाॅर्मेंस से बेहद प्रभावित थीं, इसलिए उन्होंने शायरी के रूप में उनकी तारीफ की। रेखा ने कहा कि उन्होंने ‘दिल है हिन्दुस्तानी 2' के सारे एपिसोड देखे हैं और वह अक्षय की फैन हैं। उनके अनुसार अक्षय की कहानी दिल छू लेने वाली है। उन्होंने अक्षय की तारीफ की और साथ ही मंच पर जाते हुए, उन्होंने कहा कि वह अगले गुलज़ार हैं।

रक्षाबंधन के तोहफे में किया वादा:
रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में रेखा ने उनसे वादा किया है कि वह हमेशा
उनका ख्याल रखेंगी। म्यूजिक रियलिटी शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी 2’ ने सारे बंधनों को तोड़कर सारे हिन्दुस्तानी दिलों को एक साथ लाकर भारत का मान बढ़ाया है। यह वह मंच है जो भारतीय संगीत का विश्व पर होने वाले असर का जश्न मनाता है। इसमें सारे प्रतियोगी जाने-माने भारतीय गानों में अपना रंग मिला रहे हैं। यह शो चर्चित भारतीय गानों पर बेहतरीन परफाॅर्मेंस के साथ कमाल का अनुभव देने का वादा करता है। हरेक प्रतियोगी गानों में बदलाव लाने के लिये उनमें अपना अंदाज मिला रहा है।

Published on:
23 Aug 2018 05:22 pm
Also Read
View All
“मम्मी अब अकेली नहीं हैं” शेफाली जरीवाला के पेट डॉग सिम्बा की हुई मौत, पराग त्यागी ने किया पोस्ट

‘हिंसा से नहीं मिलेगा इंसाफ’ हंगामे पर रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा, तो पंचायत के प्रधान जी बोले- बच्चों के साथ है मेरे जिस्म का कतरा-कतरा

जंतर-मंतर पर पुलिस के डंडो से घायल हुए अभिनेता सेहबान अजीम, बोले- हमें वहां फंसाकर मारा गया

CJP प्रदर्शन पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने कसा तंज, भड़कते हुए बोलीं- स्टूडेंट प्रोटेस्ट के नाम पर चल रहा एजेंडा

‘बाथरूम के सीन में हुई असहज’, थप्पड़कांड के सालों बाद सान्वी तलवार का बड़ा दावा, बोलीं- करण कुंद्रा की मुझमें दिलचस्पी थी