TV न्यूज

Arun Govil को लग गई थी सिगरेट पीने की बुरी आदत, ‘राम’ बन ऐसी हरकत करने पर लोगों ने लगाई थी क्लास

12 जनवरी को अभिनेता अरुण गोविल ( Arun Govil ) मनाते हैं जन्मदिन 'रामायण' ( Ramayan ) धारावाहिक से मिली खूब लोकप्रियता सिगरेट पीने की बुरी लत की वजह से लोगों से पड़ी थी खूब डांट

3 min read
Jan 12, 2021
Ramayan Fame Arun Govil Had A Bad Habit Of Smoking Cigarettes

नई दिल्ली। 12 जनवरी को दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल ( Arun Govil Birthday ) अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने 'रामायण' ( Ramayan ) के अलावा भी तेलुगु, भोजपुरी और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) की रामायण से मिली है। रामायण में राम के किरदार के रुप में आज भी वह मशूहर हैं। लेकिन इस धारावाहिक में इस रोल के लिए अरुण गोविल को अपनी एक बुरी आदत को छोड़ना पड़ा था। चलिए आपको बतातें हैं उस बुरी आदत के बारें में।

सिगरेट पीने की थी बुरी आदत

दरअसल, अभिनेता अरुण गोविल को सिगरेट पीने की एक बुरी आदत थी। यही नहीं जब वह रामायण सीरियल की शूटिंग करते थे। तब भी उन्हें सिगेरट पीने की इच्छा होती थी। दरअसल कुछ समय पहले अरुण गोविल कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आए थे। जहां उन्होंने बताया था कि जब वह साउथ की फिल्मों में काम करते थे। तब उन्हें सिगरेट पीने की बुरी आदत लग गई थी।

सिगरेट की बुरी लत को लेकर अरुण गोविल ने बताया कि "एक बार वह जब साउथ में शूटिंग कर रहे थे। तब वह सब से छुपकर एक पर्दे के पीछे सिगरेट पी रहे थे। तभी अचानक से उन्हें कुछ लोगों ने डांटना शुरु कर दिया। उस दौरान सेट पर मौजूद एक शख्स से अरुण ने पूछा भी कि उन्हे लग रहा है कि इन देख ऐसा लग रहा है कि वह उन्हें डांट रहे हैं। क्या बता सकते हैं कि वह क्या कह रहे हैं। तब उस शख्स ने बताया कि वह लोग अरुण को गाली दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि वह आपको भगवान समझते हैं और आप यह सब कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें समझ आया कि राम का किरदार कर उनके पास एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। जिसके बाद से उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया।"

कोरोना काल में शो ने रचा इतिहास

आपको बता दें कोरोना काल के दौरान देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) हो गया था। जिसकी वजह से लोगों के मनोरंजन के लिए पुराने सीरियल्स को दोबारा प्रसारित किया था। जिसमें से रामानंद सागर की रामायण भी थी। सालों बाद प्रसारित हुई रामायण ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। यही नहीं शो ने टीआपी की रेस में कई रिकॉर्ड बनाए और सबसे ज्यादा देखे जाना वाले शो के साथ इतिहास रच दिया। आज भी राम के किरदार में अरुण गोविल ही लोगों की पहली पसंद हैं।

Published on:
12 Jan 2021 12:53 pm
Also Read
View All