रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ इस साल रिलीज नहीं किया जाएगा। डायरेक्टर रोहित शेट्टी का ये थ्रिलर रिएलिटी शो अब अगले साल टीवी पर आएगा।
मोस्ट अवेटिड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ इस साल रिलीज नहीं किया जाएगा। डायरेक्टर रोहित शेट्टी का ये थ्रिलर रिएलिटी शो अब अगले साल टीवी पर आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के ऑन एयर होने में अभी समय है और टीवी शो को 19 जनवरी 2019 को जारी करने की तैयारी चल रही है। इसकी वजह है सलमान खान का हिट शो 'बिग बॅास 12'।
दरअसल, शो में इतने दिन की देरी सलमान खान के सुपरहिट टीवी शो ‘बिग बॉस 12’ के चलते की जा रही है। ये शो इसी महीने सितंबर से ऑन एयर होना है। यही कारण मेकर्स ने ये फैसला किया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ को अगले साल की शुरुआत में जारी किया जाए। बता दें ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में टीवी दुनिया के कई जाने माने सितारे हिस्सा ले रहे हैं।
इस बार शो में भारती सिंह, जैन इमाम, हर्ष लिम्बाचिया, पुनीत पाठक, रिद्दिमा पंडित, आदित्य नारायण, बालिका वधू फेम अविका गौर जैसे सितारे हिस्सा ले रहे हैं।
अगर इंडिया फोरम की इस रिपोर्ट की मानें तो ये टीवी शो 19 जनवरी से ऑन एयर हो सकता है। खैर, अब तो सभी को इस शो से पहले सलमान खान के फेमस शो बिग बॅास को देखने की तैयारी कर लेनी चाहिए। इस शो में इस बार जोड़ियां दिखाई देंगी। साथ ही पहली बार एक टीवी रिएलिटी शो में बाईसेक्सुअल जोड़िया भी देखने को मिल सकती हैं। इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।