इस तमिल फिल्म में काम करेंगे अमिताभ:
अमिताभ बच्चन अब तमिल फिल्म में भी काम करने जा रहे हैं। वह 'उयारनधा मनिधन’ नाम की फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन तमिलवानन करेंगे। फिल्म निर्देशक ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, 'अमिताभ के साथ काम करना मेरे लिए ड्रीम को पूरा करने जैसा है। देश के सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम कौन नहीं करना चाहता होगा। अब यह सिर्फ पैन इंडिया फिल्म नहीं रहेगी, बल्कि उनकी उपस्थिति से अब पूरे ग्लोबल पैनोरमा में आकर्षण रहेगा।'