TV न्यूज

एक बार फिर रोहनप्रीत सिंह ने किया Neha Kakkar ने किया प्रपोज, रिंग पहनाते हुए रोमांटिक फोटोज हुईं वायरल

सिगिंग रिएलिटी शो 'तारें जमीन पर' ( Taare Zameen Par ) पहुंचे सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) और रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) शो पर रोमांस करते हुए नज़र आए नेहा-रोहनप्रीत ( Neha Rohanpreet ) कपल की तस्वीरें हुईं वायरल
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2021, 10:52 AM IST
Rohanpreet Singh Proposed To Neha Kakkar Again Pics Goes Viral
Rohanpreet Singh Proposed To Neha Kakkar Again Pics Goes Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) इन दिनों अपने गानों के साथ-साथ अपनी शादी को लेकर भी खबरों में छाईं हुई हैं। आजकल जहां-जहां नेहा जाती हैं। वहां-वहां उनके बेटर हाफ यानी कि पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) भी उन्हें फॉलो करते हुए वहां पहुंच जाते हैं। पहले शो 'इंडियन आइडल' ( Indian Idol ) और अब 'तारें ज़मीन पर' ( Taare Zameen Par ) यह कपल दिखाई दिया। जहां दोनों ने खूब मस्ती तो की है, लेकिन एक बार फिर रोहन का जादू नेहा पर चलता हुआ दिखाई दिया।

हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ सिगिंग रिएलिटी शो तारें जमीन पर बतौर गेस्ट बनकर गई थीं। शो का एक वीडियो नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Neha Kakkar Instagram ) पर शेयर किया है। जहां पर दोनों गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। शो की होस्ट जब दोनों से पूछती हैं कि कौन सबसे ज्यादा ड्रामा करता है। जो तुरंत रोहनप्रीत नेहा ( Neha Rohanpreet ) के कार्ड को उठाते हैं और नेहा रोहन के कार्ड को। लेकिन जैसे ही नेहा पीछे से पूछती हैं कि बेबी कौन करता है सबसे ज्यादा ड्रामा तो रोहन तुरंत कार्ड बदलकर कहते हैं मैं।

यह सुन जज शंकर महादेवन भी जोरों से हंसने लगते हैं और रोहनप्रीत की एक्टिंग करने लगते हैं। वीडियो में वह मूमेंट भी दिखाया गया है। जब स्टेज पर गाना गाते हुए रोहन नेहा को प्रपोज करते हैं और नेहा उन्हें रिंग पहनाती हैं। नेहा द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर 28 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं।

आपको बता दें शो 'तारें जमीन पर' में नेहा के भाई टॉनी कक्कड़ ( Tony kakkar ) इन दिनों जज की भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। यह उनका पहला रिएलिटी शो है। जहां वह जज बने हैं। वैसे टॉनी गाने लिखते और गाते हैं। हाल ही में उनका न्यू सॉन्ग 'गले लगाना है' ( Gale Lagna Hai ) रिलीज़ हुआ है। जिसे टॉनी और नेहा ने मिलकर गाया है। इस गाने एक्ट्रेस निया शर्मा ( Nia Sharma ) और शिविन ( Shivin ) कपल की भूमिका में नज़र आए।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’