TV न्यूज

Rubina Dilaik के साथ तलाक पर अभिनव शुक्ला ने दिया बड़ा बयान, कहा- शो में आने के बाद मुझे…

टास्क के दौरान रुबीना ने किया था खुलासा तलाक लेने वाले थे रुबीना और अभिनव
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2020, 12:12 PM IST
rubina_dilaik_abhinav_shukla.jpg
Rubina Dilaik Abhinav Shukla

नई दिल्ली: बिग बॉस 14 में इस बार टीवी की पॉपुलर जोड़ी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने भी हिस्सा लिया। दोनों को शो का मजबूत दावेदार माना जाता है। शो में दोनों के बीच प्यारी नोंकझोंक भी देखने को मिलती है। लेकिन हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान रुबीना ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह और अभिनव तलाक लेने वाले थे। दोनों एक-दूसरे को मौका देना चाहते थे इसलिए बिग बॉस के शो में हिस्सा लिया था। इस बात को कहते हुए रुबीना फूट-फूटकर रोई थीं।

रुबीना के खुलासे के साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आई। फैंस का कहना था कि दोनों को अलग नहीं होना चाहिए। फैंस यह जानने के लिए काफी एक्साइटिड थे कि शो में आने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते के लिए क्या फैसला लिया है? दोनों साथ रहेंगे या अलग हो जाएंगे? इस सवाल का जवाब अब अभिनव ने दे दिया है।

दरअसल, इस वीकेंड के वार में कॉलर ऑफ द वीक का कॉल आया। जिसमें अभिनव से सवाल किया गया कि रुबीना के खुलासे के बाद उनकी कोई खास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। तो क्या वह अपने फैसले पर कायम हैं? क्या आप शो से निकलने के बाद तलाक लेंगे? इसपर अभिनव कहते हैं, अब ऐसा कुछ नहीं होगा। शो में आने के बाद मुझे रुबीना से फिर से प्यार हो गया है। हम लाग साथ में इस शो में आए थे और घर भी वापस साथ ही जाएंगे। अब हम साथ ही रहेंगे’। अभिनव के इस जवाब को सुनकर रुबीना के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है। इसके साथ ही दोनों के फैंस भी इस फैसले से काफी खुश हैं।

शो की बात करें तो इस वीकेंड के वार में निक्की तंबोली और राहुल वैद्य बाहर हो जाते हैं। दोनों के एविक्शन से फैंस काफी हैरान हैं। दोनों काफी अच्छा गेम खेल रहे थे। वहीं, जैस्मीन और रुबीना टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब हो जाती हैं। एजाज खान और अभिनव शुक्ला पहले ही टास्क जीतकर फाइनलिस्ट बन जाते हैं। हालांकि सलमान खान ने बताया कि शो अभी खत्म नहीं हो रहा है। शो में एक्स कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे और वो भी ट्रॉफी जीतने की रेस में होंगे। ऐसे में देखना ये होगा कि आने वाले एपिसोड्स में क्या ट्विस्ट आता है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’