मुंबई। भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखरने के बाद टीवी की दुनिया में झंडे गाड़ रहीं एक्ट्रेस मोनालिसा ( Actress Monalisa ) ने अपने पहले बेबी को लेकर बात की है। मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ( Vikrant Singh Rajpoot ) हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह संभवतया अगले साल मां बन जाएं। उनका कहना है कि दोनों के परिवार उन पर काफी समय से बेबी के लिए दबाव डाल रहे हैं।