TV न्यूज

Rubina Dilaik ने दिया था ‘Gucchi’ पर ज्ञान, UPSC में आया काम; अब लोग बोल रहे थैंक्यू

वैसे तो ज्यादातर ऐक्ट्रेस अपने फैंशन सेंस के लिए फैंस के बीच पसंद की जाती है, लेकिन टीवी की सबसे चर्चित एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की नॉलेज सेंस के फैंस दीवाने हो गए. उनका द्वारा दिया गया ज्ञान UPSC एग्जाम में लोगों के बेहद काम आया.
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 5:05 PM IST
Rubina Dilaik ने दिया था 'Gucchi' पर ज्ञान, UPSC में आया काम; अब लोग बोल रहे थैंक्यू
Rubina Dilaik ने दिया था 'Gucchi' पर ज्ञान, UPSC में आया काम; अब लोग बोल रहे थैंक्यू

बॉलीवुड से लेकर टीवी एक्ट्रेस अपने अभिनय और फैंशन सेंस को लेकर फैंस के बीच और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन बेहद ही कम एक्ट्रेस होती हैं, जो अपने नॉलेज का इस्तेमाल कर अपने फैंस को कुछ ज्ञान की बातें बताती हैं, जो कभी-कभार उनके फैंस के भी काम आ जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ टीवी की फेमस बहू और बिग बॉस 14 की विनर भी रह चुकीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के साथ, जिसके बाद से फैंस उनके नॉलेज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उनका शुक्रियादा कर रहे हैं.

दरअसल, साल 2020 में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो साझा किए थे, जिसमें उन्होंने गुच्ची मशरूम (Gucchi Mushroom) के बारे में कुछ खास बातें बताई थी, जो अब उनके फैंस के बेहद काम आई. हाल में हुए UPSC की परीक्षा के दौरान गुच्ची मशरूम से रिलेटेड सवाल आया है, जिसका जवाब सभी ने दिया और साथ ही वो एग्जाम पेपर भी साझा किया है, जिसमें वो सवाल पूछा गया है. वैसे ऐसा आपने पहली बात देखा होगा, क्योंकि अगर कोई स्टार्स ऐसी कोई फोटो या कुछ भी साझा करते हैं तो यूजर्स उनको ट्रोल करने लग जाते हैं.


कटाक्ष के तौर पर लिख देते हैं कि 'लिख लेता हूं कहीं यूपीएससी (UPSC) में ना आ जाए', लेकिन इस बार इत्तेफ़ाक से उनकी ये बात सच हो गई और छात्रों के बेहद काम भी आईं, जिसके बाद ट्विटर पर एक्ट्रेस को धन्यवाद कहा जा रहा है. बता दें कि टीवी सेलेब रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) हिमाचल की रहने वाली हैं और उनको इन चीजों के बारे में काफी पता है, जिसके बारे में वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, साथ ही उन्होंने जो वीडियो साझा किया था उसमें वो गुच्ची मशरूम को खाते हुए उसके बारे में बात करती दिख रही थीं.


वहीं UPSC CSE के GS पेपर-1 में जो एक सवाल आया था. उसमें पूछा गया था कि 'कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित 'गुच्छी' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?'

1. ये एक फंगस है.
2. ये कुछ हिमालयी वन क्षेत्रों में उगती है.
3. उत्तर-पूर्वी भारत के हिमालय की तलहटी में इसकी वाणिज्यिक रूप से खेती की जाती है.

उत्तर के विकल्प- (a) केवल 1 (b) केवल 3 (c) 1 और 2 (d) 2 और 3

Updated on:
9 Jun 2022, 5:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’