TV न्यूज

लुक्स को लेकर मिले तानों पर छलका रुबीना दिलैक का दर्द, बोलीं- ‘मुझे कहा गया चेहरा अच्छा नहीं है’

Rubina Dilaik on Body Shaming: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किये जाने वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में एक बार फिर नजर आने वाली हैं। इससे पहले वो इसी शो के 12वें सीजन (2022) में हिस्सा ले चुकीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में बॉडी शेमिंग जैसे कमेंट्स के बारे में खुलकर बात की।

2 min read
May 12, 2026
रुबीना दिलैक ने टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा बयान। (फोटो सोर्स: rubinadilaik)

Rubina Dilaik on Body Shaming: टीवी एक्ट्रेस अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपने करियर के शुरुआती सालों में अपनी शक्ल-सूरत को लेकर झेले नेगटिव कमेंट्स के बारे में खुलकर बात की है। जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में एक बार फिर से नजर आने वाली एक्ट्रेस ने उस डर और आत्मविश्वास की कमी के बारे में बताया, जब लोगों ने कहा कि उनका चेहरा लीड हीरोइन जैसा नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें, रुबीना, इससे पहले 2022 में इसी शो के 12वें सीजन में नजर आ चुकी हैं, और अब वो रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के नए सीजन में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

ये भी पढ़ें

‘मेरे पिता ने रिश्ते में कभी धर्म को आने नहीं दिया’, सुयश राय संग शादी पर किश्वर मर्चेंट ने किया खुलासा

अपने लुक्स को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थीं रुबीना (Rubina Dilaik on Body Shaming)

Screen के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, रुबीना ने बताया कि अपनी शक्ल-सूरत को लेकर लगातार होने वाली आलोचनाओं के कारण खुद को स्वीकार करने में उन्हें कई साल लग गए। टेलीविजन इंडस्ट्री में आने के बाद मिली टिप्पणियों को याद करते हुए रुबीना ने कहा कि उन्हें अक्सर "बेबी फैट" होने के लिए ताने मारे जाते थे।

उन्होंने कहा, "जब मैं इंडस्ट्री में आई, तो मुझमें बेबी फैट था; लोग मुझे 'हिमाचली सेब' कहते थे।" उन्होंने आगे बताया कि उनकी "बेबी चिन" को लेकर की गई टिप्पणियों ने उनके आत्मविश्वास को हिला कर रख दिया था।

इसके साथ ही उन्होंने एक डायरेक्टर के शब्दों को याद करते हुए बताया, 'एक फिल्म निर्माता ने मुझसे कहा था कि तुम्हारा चेहरा इतना नकारात्मक है, तुम्हें नकारात्मक भूमिकाएं करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि कोई तुम्हें लीड एक्ट्रेस या हीरोइन के रूप में साइन करेगा।"

इसके साथ ही रुबीना ने बताया कि इस तरह से कमेंट्स ने काफी समय तक उनके ऊपर बुरा असर डाला। उन्होंने बताया, 'उस समय मेरे दांतों में ब्रेसेस लगे थे और मैं लगातार खुद से सवाल करती रहती थी कि क्या वो इंडस्ट्री के सुंदरता के पैमाने पर खरी उतरतीं हैं या नहीं।

खुद को अपनाने में लगा समय

इसके आगे रुबीना ने कहा, “मुझे लगा कि अगर मुझे दूसरों की तरह दिखना है, तो मैं रुबीना दिलैक नहीं हूं।" और उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटियों के लिए अच्छी मिसाल बनना चाहती थीं, इसलिए खुद को अपनाना उनके लिए बहुत जरूरी हो गया।

खतरों के खिलाड़ी 15 के बारे में

ख़बरों के अनुसार, रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में जैस्मीन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर और विशाल आदित्य सिंह समेत कई जाने-माने टीवी एक्टर्स के नाम शामिल हैं। इस सीजन में गौरव खन्ना, ओर्री, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, फरहाना भट और रूहानिका धवन भी नजर आने वाले हैं।

रुबीना का टेलीविजन सफर

रुबीना दिलैक ने अपने एक्टिंग करियर टीवी सीरियल 'छोटी बहू' से पॉपुलैरिटी हासिल की और इसके बाद उन्होंने 'सास बिना ससुराल', 'पुनर विवाह' और 'देवों के देव…महादेव' जैसे धारावाहिकों में काम किया। वो 'बिग बॉस 14' की विजेता भी रहीं थीं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने और उनके पति अभिनव शुक्ला ने साथ में 'पति पत्नी और पंगा' शो जीतकर सुर्खियां बटोरीं थीं।

ये भी पढ़ें

3 साल डेटिंग, 2 तरह की शादी! मौनी और सूरज की फिल्मी है प्रेम कहानी, मुलाकात का किस्सा भी है रोचक
Also Read
View All