10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुबीना दिलैक के हेल्थ सीक्रेट्स: जो बदल देंगे आपके खाने का नजरिया

Rubina Dilaik Diet Plan: अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट 'किसी ने बताया नहीं' में साझा किया है कि कैसे घर के खाने से आप न सिर्फ हेल्दी रह सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

2 min read
Google source verification
Rubina Dilaik

Rubina Dilaik| image credit youtube rubina dilaik

Rubina Dilaik: आज के समय में हेल्दी और फिट दिखने के लिए लोग तरह-तरह की फैंसी डाइट, जिम और विदेशी खानों पर बहुत ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इसके चलते लोग घर के बने शुद्ध देसी खाने और अपनी रसोई के ट्रेडिशनल खाने से परहेज करने लगे हैं। लोगों के दिमाग में यह आम धारणा बन गई है कि दाल-चावल या घी खाने से वजन बढ़ जाएगा। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट 'किसी ने बताया नहीं' में साझा किया है कि कैसे घर के खाने से आप न सिर्फ हेल्दी रह सकते हैं, बल्कि स्ट्रेस फ्री जीवन भी जी सकते हैं। आइए जानते हैं उनके इन खास टिप्स के बारे में।

घर का खाना है सबसे हेल्दी


अक्सर लोग विदेशी डाइट के चलन में अपने घर की दाल-रोटी और घी की अहमियत को भूल जाते हैं। अभिनेत्री के अनुसार, जिस घी को आज पूरी दुनिया हेल्दी फैट मानकर अपना रही है, उसे हम भारतीय सदियों से इस्तेमाल कर रहे हैं। घी सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि हमारे शरीर और दिमाग के संतुलन के लिए भी बेहद जरूरी है। जब आप प्यार से बनी घर की गरम दाल और रोटी खाते हैं, तो वह न सिर्फ आपका पेट भरती है, बल्कि आपकी बॉडी को वो सुकून देती है जो कोई विदेशी सलाद नहीं दे सकता। असली न्यूट्रिशन किसी पैकेट बंद सुपरफूड में नहीं, बल्कि उसी सादे खाने में है जिसे खाकर हम बड़े हुए हैं।

डाइट का असली मतलब


डाइट का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी पसंद की चीजों से हमेशा के लिए मुंह मोड़ लें। फिटनेस का असली खेल बैलेंस का है। रुबीना के अनुसार, अगर आप महीने के 25 दिन घर का सादा और साफ खाना खाते हैं, तो आपकी बॉडी इतनी इंटेलिजेंट है कि वह बाकी 5 दिन की मौज-मस्ती या बाहर के खाने को आसानी से संभाल लेती है। अगर किसी पार्टी में आपने कुछ अनहेल्दी खा भी लिया, तो उसके लिए खुद को कोसने या सजा देने की जरूरत नहीं है। बस अगले दिन अनुशासन के साथ वापस अपने रूटीन पर आ जाइए।

गिल्ट छोड़िए, खाने को एन्जॉय करें


अभिनेत्री का मानना है कि आप क्या खा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा जरूरी यह है कि आप उसे कैसे खा रहे हैं। इसलिए अगर आप पनीर टिक्का या केक भी खा रहे हैं, तो उसे बिना किसी डर या गिल्ट यानी पछतावे के पूरे मजे के साथ खाइए। जब हम नकारात्मक सोच या पछतावे के साथ कुछ खाते हैं, तो वह शरीर को फायदे के बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचाता है। सेहतमंद रहना कोई पेचीदा काम नहीं है, बस थोड़ा जागरूक होने की जरूरत है। याद रखें, आपकी बॉडी को सही न्यूट्रिशन के साथ-साथ आपकी खुशी की भी उतनी ही जरूरत होती है।