TV न्यूज

‘साथ निभाना साथिया 2’ में अब नहीं नजर आएंगी ‘गोपी बहू’, शूट किया आखिरी एपिसोड

देवोलीना भट्टाचार्जी के लिए शो का आखिरी एपिसोड 23 नवंबर वाला होगा मोदी परिवार की कहानी खत्म की जाएगी क्योंकि देसाई परिवार हुआ हावी मंगलवार के एपिसोड में नहीं दिखाया जाएगा मोदी परिवार
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 5:58 PM IST
'साथ निभाना साथिया 2' में अब नहीं नजर आएंगी 'गोपी बहू', शूट किया आखिरी एपिसोड
'साथ निभाना साथिया 2' में अब नहीं नजर आएंगी 'गोपी बहू', शूट किया आखिरी एपिसोड

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया 2' ( Saath Nibhaana Saathiya 2 ) में स्टार्स के जाने का सिलसिला जारी है। खबरों की मानें तो कोकिला बेन के बाद एक और किरदार के निभाने वाली एक्ट्रेस शो छोड़ सकती है। खबर है कि गोपी बहू इस शो को अलविदा कहने वाली हैं। बताया जाता है कि गोपी बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ( Devoleena Bhattacharjee ) के लिए इस शो का आखिरी एपिसोड 23 नवंबर वाला होगा। देबोलीना सहित मोदी फैमिली के किरदारों ने अपनी आखिरी शूटिंग 11 नवंबर को कर ली है।

और सितारे भी छोड़ सकते हैं शो
कोकिला बेन, गोपी बहू के अलावा वंदना विठनाली, मोहम्मद नजीम और स्वाति शाह भी अलविदा कहने वाले हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस शो में अब मोदी परिवार की कहानी खत्म की जाएगी क्योंकि देसाई परिवार अब हावी हो रहा है।

देसाई परिवार की कहानी अब हावी हो रही है
'साथ निभाना साथिया' शो की कहानी दो बड़े परिवारों के ईर्द-गिर्द घूमती है। ये परिवार हैं मोदी और देसाई परिवार। मेकर्स को लगता है कि देसाई परिवार की कहानी अब हावी हो रही है। इसलिए मोदी परिवार की कहानी को विराम देने का सोचा गया है। आने वाले मंगलवार को इस शो में मोदी परिवार के बिना देसाई परिवार की कहानी प्रसारित की जाएगी।

पुरानी कास्ट और नई कास्ट में अनबन

इससे पहले कोकिला बेन यानी की रुपल पटेल के शो छोड़ने की खबर आई थी। बताया जाता है कि उनकी शो की कलाकार आकांक्षा जुनेजा के साथ खटपट हो गई थी। आकांक्षा शो में कनक का रोल निभाती हैं। माना जा रहा है कि शो में पुरानी कास्ट और नई कास्ट में अनबन है। रुपल या निर्माताओं ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

गहना और उसके पति पर रहेगा ज्यादा फोकस

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी परिवार को फैंस का प्यार ज्यादा मिल रहा है। इसलिए देसाई परिवार पर फोकस किया जा रहा है। अब गहना और उसके पति पर ज्यादा फोकस रहेगा। अब गोपी और कोकिला को फैंस कितना मिस करेंगे और देसाई परिवार को कितना प्यार मिलेगा, इस पर निर्भर करेगा कि मोदी परिवार की वापसी शो में होगी या नहीं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’