TV न्यूज

REVEALED: कुछ ऐसा है BIGG BOSS 11 का घर, इन सेलेब्स की एन्ट्री हुई पक्की…

REVEALED: कुछ ऐसा है BIGG BOSS 11 का घर, इन सेलेब्स की एन्ट्री हुई पक्की...

3 min read
Sep 30, 2017
bigg boss 11

काफी दिनों से सुर्खियां बटोरने वाला रियेलिटी शो बिग बॅास ११ कल से शुरु होने वाला है। बिग बॅास के फैन्स बेताबी से शो के शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं। हर दिन शो से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। लेकिन अभी तक शो के सारे कंटेस्टेंटस का नाम सामने नहीं आया है। शायद यही वजह है की लोग इस शो को देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं।

लेकिन हम शो से जुड़ी कुछ खास खबरे लेकर आए हैं। सबसे पहले बता दें हाल में शो के घर की एक तस्वीर सामने आई है, जहां कंटेस्टेंट्स कुछ दिनों के लिए कैद होने वाले हैं। ये तस्वीर कलर्स के सीईओ राज नायक ने खुद शेयर की हैं। इस तस्वीर में बिग बॉस का आलिशान सेट दिख रहा है। बिग बॉस के घर के बाहर गार्डन भी नजर आ रहा हैं। कंटेस्टेंट्स को बैठे के लिए कुछ कुर्सियां रखी हुई दिख रही हैं। देखकर तो लगता है की इस बार का सेट पिछले सभी सेट्स से काफी खूबसूरत बनाया गया है।

ये भी पढ़ें

WHAT! सलमान, अक्षय और शाहरुख के बाद अब आमिर भी करेंगे छोटे पर्दे पर वापसी, सत्यमेव जयते 4 जल्द होगा शुरु…

साथ ही आज आपको बता दें की भले ही अभी तक सभी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने ना आई हो। लेकिन ये सेलेब्स तो इस शो में जरुर नजर आने वाले हैं। तो चलिए आपको मिलाते हैं इन पार्टिसिपेंट्स से...

हिना खान- ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान खतरों के खिलाड़ी के बाद बिग बॅास 11 में एंट्री कर रही हैं। ऐसी खबर है कि हाई अमाउंट पर उनकी एंट्री की जा रही है।

नीति टेलर- नीति टेलर ने छोटे पर्दे पर एमटीवी के शो कैसी ये यारियां से शुरुवात की थी। वे शो यंग जैनेरेशन के लोगों में काफी मशहूर हुआ। इसके बाद उन्होंने गुलाम शो से फेम हासिल किया था। हाल ही में अपने को कलाकार से झगड़ा होने के बाद उन्होंने यह शो छोड़ दिया था।

प्रियंक शर्मा- एमटीवी के मशहूर शो रोडीज से फेम हासिल करने वाले प्रियंक शर्मा भी बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बनेंगे।

बेनफ्शा सूनावाला- एमटीवी रोडीज के 13वें सीजन का हिस्सा रह चुकी बेनफ्शा सूनावाला ग्लैमर का तड़का लगाती हुई नजर आयेंगी।

अबरार जहूर- सोनम कपूर की मशहूर फिल्म नीरजा में एक्टर अबरार जहूर ने आतंकवादी का किरदार निभाया था। वह भी इस शो में नजर आने वाले हैं।

विकास गुप्ता- हमेशा से अपने गे रिलेशन की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले टीवी शो गुमराह के निर्माता विकास गुप्ता भी इस शो का हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें

दो साल बाद खुली घोटाले की फाइल
Published on:
30 Sept 2017 10:27 am
Also Read
View All