वीकेंड का वार में Bigg Boss के घर का माहौल दिखा गर्म Rubina Dilaik पर जमकर बरसे Salman Khan Nikki Tamboli के सामने खोली Jaan Kumar Sanu की पोल
नई दिल्ली। बिग बॉस 14 सीज़न में इन दिनों एक्ट्रेस रूबीना दिलैक काफी सुर्खियों में छाईं हुई हैं। जब वह घर में आई थीं तब उन्हें सभी कंटेस्टेंट चुप रहने की वजह से खूब ताने सुनाते थे। वहीं रूबीना को हमेशा बिग बॉस के नियमों से अक्सर परेशान होते हुए देखा गया था। जिसके लिए एक बार वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान भी रूबिना को समझते हुए दिखाई दिए थे। इस बीच सलमान के मुंह से रूबीना के पति को लेकर कुछ शब्द निकल गए थे। जिसे सुनने के बाद वह काफी दिनों तक घर में परेशान दिखाई दीं। वहीं अब शो का नया प्रोमो आउट है। जिसमें घर का माहौल काफी गर्म दिखाई दे रहा है।
रूबीना दिलैक पर भड़के सलमान
चैनल द्वारा लॉन्च किए गए नए प्रोमो में सलमान रूबीना पर भड़कते हुए नज़र आ रहे हैं। वह यह भी कहते हैं कि वह इस गेम में उन्हें शामिल ना करें। वह उनके कॉम्पटीशन नहीं हैं। वह इस शो के बस होस्ट हैं। वह उनके घर पर रह रही हैं। तो ऐसा गलतफहमी ना पाले नहीं तो अगली बार यह गुब्बारा उनके ऊपर ही फटेगा। शो पर जब रूबिना को सलमान फटकार लगा रहे थे। इस दौरान उनके पति अभिनव शुक्ला उन्हें संभालते हुए दिखाई दिए।
सलमान ने खोली जान कुमार सानू की पोल
प्रोमो में देखा गया कि सलमान खान निक्की तंबोली के सामने जान कुमार सानू को लेकर कई बातों का खुलासा करते हैं। सलमान निक्की के सामने उनके ही दोस्तों के द्वारा कही बातों को उनके सामने सुनाते हैं। वह कहते हैं कि मैं पागल थोड़ी हूं कि निक्की को कैप्टन बनने दूंगा। इस बीच रूबीना जान का नाम लेती हुई दिखाई देती हैं। इस बात का खुलासा होते ही निक्की अपसेट होकर बाथरूम की ओर चली जाती हैं और उनके पीछे जान भी जाते हुए दिखाई देते हैं।
निशांत मल्कानी बने कैप्टन
आपको बता दें बिग बॉस 14 के घर को उसका पहला कैप्टन बन चुका है। डॉल टास्क को जीतकर निशांत मल्कानी घर के पहले कैप्टन बन चुके हैं। वहीं निशांत के कैप्टन बनते ही निक्की तंबोली और जान रेड जोन एरिया में जा कर घर के नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं निक्की दोस्तों द्वारा उन्हें कैप्टन ना बनाने पर उनसे काफी नाराज़ होती हुए दिखाई देती हैं।
रूबिना दिलैक की फीस
बिग बॉस 14 में आने वाली रूबीना दिलैक की फीस की बात करें तो बताया जा रहा है कि वह बाकी प्रतिभागियों के मुकाबले सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही हैं। उन्होंने हर हफ्ते के 5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। आपको पता बता दें शो के पहले हफ्ते मे भी वीकेंड का वार में सलमान रूबीना को डांट लगा चुके हैं। साथ ही सलमान ने उन्हें घर जाने की बात तक कह दी थी।